{"_id":"5d13b82e8ebc3e3cdd79bdd1","slug":"new-roster-system-to-be-implemented-in-the-supreme-court-from-1-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से सुप्रीम कोर्ट में लागू होगा नया रोस्टर सिस्टम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक जुलाई से सुप्रीम कोर्ट में लागू होगा नया रोस्टर सिस्टम
Wed, 26 Jun 2019 11:53 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई से सुप्रीम कोर्ट में जजों को सुनवाई के लिए मामलों का आवंटन नए रोस्टर सिस्टम के तहत होगा। नए सिस्टम में चीफ जस्टिस समेत पांच वरिष्ठतम जजों की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी।
गत वर्ष फरवरी में जब नया रोस्टर लागू हुआ था, उसके तहत तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ही जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करती थी। जस्टिस रंजन गोगोई चीफ जस्टिस बने तो उन्होंने कुछ जनहित याचिकाओं को दूसरे वरिष्ठतम जज मदन बी. लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ को आवंटित कर दिया था।
अब एक जुलाई से लागू हो रहे नए रोस्टर के तहत, चुनाव से संबंधित मामलों पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के अलावा जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ भी सुनवाई करेगी। इससे पहले सिर्फ चीफ जस्टिस की पीठ ही चुनाव संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करती थी। साथ ही एक जुलाई से जस्टिस एमएम संतानागौदार और जस्टिस एस. अब्दुल नजीर भी जनहित याचिकाओं की सुनवाई वाली पीठ की अध्यक्षता करेंगे।