फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Population Control Bill News: Sharad Pawar also advocated, said - control is necessary for the betterment of the country

UP Population Control Bill: शरद पवार ने भी की हिमायत, बोले- देश की बेहतरी के लिए नियंत्रण जरूरी

Sun, 11 Jul 2021 06:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 11 Jul 2021 06:16 PM IST
सार

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई नीति की घोषणा की है। उधर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी देश की बेहतरी के लिए आबादी पर नियंत्रण को जरूरी बताया है। 
 

विज्ञापन
UP Population Control Bill News: Sharad Pawar also advocated, said - control is necessary for the betterment of the country
यूपी जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी दिया बयान। - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में आबादी नियंत्रण के लिए योगी सरकार ने नई नीति घोषित की है। वहीं राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी इस मौके पर बयान जारी कर देश की आबादी नियंत्रित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी से देश की बेहतरी होगी। 

विज्ञापन


यूपी सरकार की नई जनसंख्या नीति से देशभर में बढ़ती आबादी पर काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत पर बहस छिड़ गई है। ऐसे में राकांपा प्रमुख पवार के बयान ने इस और बल दिया है। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, बेहतर रहन-सहन और पर्यावरण संतुलन के लिए आबादी पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। पवार के बयान से लगता है कि अन्य दल भी इस मामले में आवाज मुखर कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक नागरिक आबादी नियंत्रण में योगदान दे
पवार ने बयान जारी कर कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर देश के प्रत्येक नागरिक को यह शपथ लेनी चाहिए कि वह जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान देगा। बेहतर देश और बेहतर जनजीवन के लिए यह बहुत ही जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यूपी के सीएम योगी ने नई नीति जारी की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई जनसंख्या नीति 2021-30 जारी कर दी है। सीएम योगी ने पूरी दुनिया में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई है। सीएम योगी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधा है। यूपी में जारी नीति समस्या का समाधान करेगी। इसमें हर तबके का ध्यान रखा गया है। सीएम योगी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास जरूरी हैं। कई दशकों से बढ़ती जनसंख्या पर चर्चा हो रही है। पिछले चार दशकों से इस पर चर्चा चल रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता जरूरी है। सबसे पहला कार्य जागरूकता का है। इसी से लक्ष्य हासिल होगा।

सीएम योगी ने कहा कि जहां जनसख्मया नीति लागू वहां अच्छे परिणाम दिखे। जनसंखया नियंत्रण का मकसद प्रदेश में खुशहाली लानी है। नई जनसंख्या नीति में हर वर्ग का ध्यना रखा गया है।आबादी के हिसाब से यूपी सबसे बड़ा राज्य है। योगी ने कहा कि दो बच्चों के बीच उचित अंतराल नहीं होगा तो उसके पोषण पर असर पड़ेगा। यूपी में प्रजनन दर घटाने की जरूरत है। हर तबके को इसके साथ जोड़ना पड़ेगा, तभी यह सफल हो पाएगा। समाज को जागरूक करने की कोशिश होगी। 

नागपुर: देवेंद्र फडणवीस ने भी किया समर्थन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी रविवार को वर्ष 2021-2030 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति का स्वागत किया और कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो पूरे देश में इस तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए। नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे राज्यों में इस तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए, जहां 'जनसंख्या विस्फोट' जैसे हालात हैं। फडणवीस ने कहा कि मैं समझता हूं कि अगर जरूरत पड़ती है तो पूरे देश के लिए इस तरह का कानून बनाया जाना चाहिए। हम इसे चीन की तरह लागू नहीं करना चाहते, लेकिन हमें जनसंख्या नियंत्रण करने की आवश्यकता है। हम एक लोकतंत्र में रहते हैं और अगर हम इस तरह का कानून प्रोत्साहनों के जरिए लागू करते हैं तो हम निश्चित तौर पर अपनी जनसंख्या को काबू कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed