{"_id":"5b1094ab4f1c1ba36e8b59c0","slug":"new-political-party-created-by-former-footballer-baichung-bhutia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Updated Fri, 01 Jun 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्व फुटबालर बाइचुंग भूटिया ने बृहस्पतिवार को अपने नए राजनीतिक संगठन हामरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) को औपचारिक रूप से लांच किया। उन्होंने राजधानी से लगभग 104 किमी दूर पश्चिम सिक्किम के दरमदिन में अपनी नई पार्टी शुरू करने का एलान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य के पूर्व मंत्री आरबी सुब्बा भी मौजूद थे। बाइचुंग ने इस मौके पर मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते चार दशकों से सिक्किम का कोई विकास नहीं हुआ है और राज्य में भ्रष्टाचार की जडे़ काफी गहरी हो चुकी हैं। उन्होंने चामलिंग को तानाशाह करार दिया।
विज्ञापन