{"_id":"6151d79d6c5ef902234124e9","slug":"new-parliament-house-know-how-pm-modi-encouraged-the-workers-at-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया संसद भवन: जानिए अचानक साइट पर पहुंचे पीएम मोदी ने किस तरह बढ़ाया था कर्मचारियों का हौसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नया संसद भवन: जानिए अचानक साइट पर पहुंचे पीएम मोदी ने किस तरह बढ़ाया था कर्मचारियों का हौसला
Mon, 27 Sep 2021 08:09 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 27 Sep 2021 08:09 PM IST
सार
नए संसद भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए पीएम ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। इस दौरान उन्होंने और क्या-क्या कहा था जानिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को अचानक नए संसद भवन के निर्माण का जायजा लेने पहुंच गए। आज पीएमओ ने सिलिसेलवार ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने यहां काम कर रहे कर्मचारियों को खास तौर पर सराहा।
विज्ञापन
पीएमओ ने बताया, रविवार 26 सितंबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन निर्माण स्थल पहुंचे और कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
नए संसद भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए पीएम ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि वे (कर्मचारी) एक पवित्र और ऐतिहासिक कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नए संसद भवन की साइट पर काम करने वालों को पूरी तरह से टीका लगाया जाए और उनके स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक प्रयास में उनकी भूमिका और भागीदारी का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
PM @narendramodi stated that after the new Parliament is ready, a digital archive for all construction workers engaged at the site must be set-up, which should reflect their personal details including their name, place they belong to and picture as a tribute to their efforts.
— PMO India (@PMOIndia) September 27, 2021
उन्होंने कहा कि संसद भवन का निर्माण पूरा होने के बाद साइट पर लगे सभी निर्माण श्रमिकों के लिए एक डिजिटल आर्काइव स्थापित किया जाना चाहिए, जिसमें उनके नाम, स्थान और उनके प्रयासों के प्रति यादगार के रूप में उनके व्यक्तिगत विवरण को दर्शाया जाना चाहिए।