{"_id":"64731d21e7cad0f5ba0a4305","slug":"new-parliament-building-inauguration-jds-deve-gowda-ysr-jagan-mohan-reddy-seen-in-front-row-nda-2024-election-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Parliament Building: विपक्ष के बहिष्कार के बीच बड़ा खेल कर गई सरकार! आगे की पंक्ति में दिखे देवेगौड़ा-जगन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New Parliament Building: विपक्ष के बहिष्कार के बीच बड़ा खेल कर गई सरकार! आगे की पंक्ति में दिखे देवेगौड़ा-जगन
Sun, 28 May 2023 08:20 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 28 May 2023 08:20 PM IST
सार
विपक्षी पार्टियों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन लोकतंत्र का अपमान और उस पर सीधा हमला है।
विज्ञापन
नए संसद भवन के उद्घाटन में आगे की सीट पर बैठे दिखे एचडी देवगौड़ा और जगनमोहन रेड्डी।
- फोटो : Narendra Modi/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद के नए भवन का उद्घाटन कर दिया है। हालांकि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम भी दलगत राजनीति से नहीं बच सका और कांग्रेस समेत 20 राजनीतिक पार्टियों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस विरोध के बहाने विपक्षी एकता को भी मजबूती दी जा रही है। हालांकि भाजपा भी विपक्ष की इस रणनीति को समझ रही है। यही वजह है कि संसद के नए भवन में जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पहला संबोधन दिया तो उस दौरान संसद भवन में अगली कतार में कई ऐसे चेहरे दिखे, जो 2024 में एनडीए के साथ जा सकते हैं।
इन 20 पार्टियों ने किया उद्घाटन समारोह का बहिष्कार
बता दें कि विपक्षी पार्टियों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का एलान किया। इनमें से 19 पार्टियों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन लोकतंत्र का अपमान और उस पर सीधा हमला है। राष्ट्रपति, देश के प्रमुख होते हैं और संसदीय परंपरा का भी हिस्सा होते हैं। संसद बिना राष्ट्रपति के काम नहीं कर सकती। जिन पार्टियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया, उनमें कांग्रेस, डीएमके, शिवसेना (उद्धव ठाकरे), आप, समाजवादी पार्टी, सीपीआई, झारखंड मुक्ति मोर्चा, केरल कांग्रेस मानी, विधुथलाई चिरुथाईगल काची, रालोद, टीएमसी, जदयू, एनसीपी, सीपीआई एम, राजद, आईयूएमएल, नेशनल कान्फ्रेंस, आरएसपी, एमडीएमके, एआईएमआईएम शामिल रहीं।
2024 में एनडीए का हिस्सा हो सकती हैं ये पार्टियां
जहां एक तरफ विपक्ष संसद के नए भवन के उद्घाटन के सहारे एकजुटता दिखा रहा है। वहीं सरकार भी अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटी है। इसी रणनीति के तहत कई राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख संसद में अगली पंक्ति में बैठे दिखाई दिए। इनमें जदएस नेता एचडी देवेगौड़ा, वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक जैसे नेता शामिल रहे। साथ ही लोजपा (रामविलास), बसपा, तेदेपा के नेता भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं को संसद के उद्घाटन कार्यक्रम में जिस तरह से प्रमुखता दी गई, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये पार्टियां 2024 में सरकार का समर्थन कर सकती हैं। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और वाईएसआर प्रमुख जगन मोहन रेड्डी कई बार पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। देवेगौड़ा भी पीएम मोदी के प्रशंसक रहे हैं। लोजपा के चिराग पासवान तो खुलकर भाजपा सरकार की तारीफ कर चुके हैं।