{"_id":"61e98ec170e42776f41fa3f7","slug":"new-parliament-building-cost-likely-to-go-up-by-rs-200-crore-cpwd-expected-to-get-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Parliament Building: नई संसद का अनुमानित खर्च करीब 200 करोड़ बढ़ेगा, स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से बढ़ेगी लागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New Parliament Building: नई संसद का अनुमानित खर्च करीब 200 करोड़ बढ़ेगा, स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से बढ़ेगी लागत
Thu, 20 Jan 2022 10:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:03 PM IST
सार
संसद की नई इमारत बनाने का काम वर्ष 2020 में 971 करोड़ रुपये में टाटा प्रोजेक्ट्स को सौंपा गया था। निर्माण अक्तूबर 2022 तक पूरा किया जाना था। सरकार की योजना वर्ष 2022 का शीत सत्र नए भवन में कराने की थी।
विज्ञापन
Central Vista project
- फोटो : Twitter
विस्तार
स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य वस्तुओं की कीमतों में इजाफे के कारण संसद की नई इमारत का अनुमानित खर्च करीब 200 करोड़ रुपये बढ़ेगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को इस बढ़ोतरी के लिए जल्द ही लोकसभा सचिवालय से अनुमति मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, संसद की नई इमारत का निर्माण करा रही नोडल एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी ने इस महीने की शुरुआत में लोकसभा सचिवालय से लागत बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। इस बढ़ोतरी के बाद लागत 1200 करोड़ रुपये पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
संसद की नई इमारत बनाने का काम वर्ष 2020 में 971 करोड़ रुपये में टाटा प्रोजेक्ट्स को सौंपा गया था। निर्माण अक्तूबर 2022 तक पूरा किया जाना था। सरकार की योजना वर्ष 2022 का शीत सत्र नए भवन में कराने की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस परियोजना की लागत बढ़ाने के पीछे प्रमुख कारण स्टील की बढ़ती कीमत है। इमारत का निर्माण अब सिस्मिक जोन-5 के नियमों के मुताबिक किया जा रहा है।
विज्ञापन
आधुनिक ऑडियो विजुअल सिस्टम के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की लागत भी बढ़ गई है। दोनों सदनों में सांसदों की सीटों पर टैबलेट का इंतजाम किया जाना है। बैठक कक्ष और मंत्रियों के चैंबरों में अत्याधुनिक तकनीकी वाले उपकरणों का इस्तेमाल होना है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के कारण भी बढ़ गया है खर्च
सुप्रीम कोर्ट के कई निर्देशों के कारण भी लागत बढ़ गई है। जैसे कि निर्माण स्थल से खुदाई कर निकाली गई मिट्टी को बदरपुर के ईको पार्क ले जाया जाएगा। इसे बेचा नहीं जा सकता। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय लागत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द ही अनुमति दे सकता है।