{"_id":"59e9b0e84f1c1bcd538b851a","slug":"new-kit-which-may-detect-malaria-within-few-seconds-just-for-rs-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन के कैमरे की मदद से केवल 10 रुपये में हो जाएगा घर बैठे मलेरिया-डेंगू का टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोबाइल फोन के कैमरे की मदद से केवल 10 रुपये में हो जाएगा घर बैठे मलेरिया-डेंगू का टेस्ट
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
अब आप महज कुछ सेकेंड में मलेरिया का पता लगा सकते हैं, इसके लिए आपकों ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। कोलकाता की दो संस्थाओं ने मिलकर इस उपकरण को विकसित किया है। कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर के साथ मिलकर कम पैसे वाली इस किट को तैयार किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ जरूरी बदलाव के बाद इस उपकरण की मदद से डेंगू का भी पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
शिबपुर आईआईईएसटी के एचओडी अरिंदम विश्वास का कहना है कि हमने पेपर माइक्रोस्कोप से एक मोबाइल कैमरा अटैच किया गया है। जो स्लाइड पर केमिकल के साथ रखे ब्लड सैंपल की तस्वीर लेता है और उसका डाटा सेंट्रल सर्वर को भेजता है। जो मलेरिया का पता लगाता है। ये पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक होती है।
विज्ञापन
पढ़ें: मच्छर मारकर पोस्ट की तस्वीर तो Twitter ने कर दिया बैन!
किट की लागत मात्र 80 रुपये
उन्होंने आगे बताया कि इस टेस्ट के लिए रोगी को महज 10 रुपये खर्च करने होंगे। टेस्ट में रोगी की अंगुली से बूंद भर खून निकाला जाएगा, जिसके बाद महज कुछ सेकेंड में उपकरण आपकों परिणाम बता देगा और इसकी एक हार्ड कॉपी भी आप प्राप्त कर सकेंगे।
विश्वास ने बताया कि इस पूरी किट का नाम सेंटौर रखा गया है, जिसे बनाने में लगभग 80 रुपये की लागत लगती है। उन्होंने कहा कि इसकी मदद से किए गए 90 फीसदी टेस्ट सफल रहे हैं।