{"_id":"5dd6b8d18ebc3e5475368c2a","slug":"new-government-of-maharashtra-may-shock-narendra-modi-bullet-train-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को झटका दे सकती है महाराष्ट्र की नई सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को झटका दे सकती है महाराष्ट्र की नई सरकार
Thu, 21 Nov 2019 09:48 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Thu, 21 Nov 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
bullet train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की महाराष्ट्र में बनने वाली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के ड्रीम प्रोजेक्ट को झटका दे सकती है। सूत्रों के अनुसार राज्य में किसानों की खराब आर्थिक स्थिति को सुधारने के वादे करने वाले तीनों दल राज्य सरकार द्वारा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए तय 25 प्रतिशत रकम/निवेश को रद्द करके, इस धन से किसानों की मदद कर सकते हैं। इस पैसे से किसानों की कर्जमाफी की घोषणाएं हो सकती हैं।
माना जा रहा है कि तीनों दलों के नेता इस पर एकमत हैं। उनका कहना है कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 25 फीसदी की दर से पांच से साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये खर्च करना होंगे। इस रकम से किसानों को कर्जमाफी देकर उन्हें न केवल संकट से उबारा जा सकता है बल्कि संभावित सरकार के प्रति उनका भरोसा भी जीता जा सकता है।