फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New education policy drafted, will be implemented as soon as the approval of parliament

नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार, संसद की मंजूरी मिलते ही होगा लागू

Fri, 29 May 2020 06:29 AM IST
श्रीधर मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 29 May 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
New education policy drafted, will be implemented as soon as the approval of parliament
फाइल फोटो - फोटो : PTI

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार हो गया है। संसद से मंजूरी मिलते ही नई शिक्षा नीति देश में लागू हो जाएगी। दुनिया में इतने बड़े विचार-विमर्श के बाद यह पहली ऐसी शिक्षा नीति होगी। इसमें करोड़ों लोग शामिल हुए है। इस शिक्षा नीति में गांव पंचायत, शिक्षाविदों, राजनेताओं, वैज्ञानिकों, छात्र और अभिभावकों से भी राय ली गई है। देश एक तरफ कोरोना से  लड़ रहा था तो लॉकडाउन में शिक्षक ऑनलाइन छात्रों को पढ़ाने में व्यस्त थे। दूरदर्शन और रेडियों के माध्यम से शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों के छात्रों तक ऑनलाइन शिक्षा पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने यह बात देश के सभी 45 हजार कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों के साथ चुनौतियों को अवसर के रूप में बदलना विषय पर आयोजित लाइव वेबिनार में कही। निशंक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इसलिए इनको अच्छी शिक्षा और इनकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।  ऐसी मुश्किल हालात में शिक्षकों के चलते ही छात्र शिक्षा से जुड़े रहे। असल मायने में शिक्षक भी कोरोना वॉरियर हैं। अगर किसी शिक्षक को  किसी प्रकार की शिकायत या दिक्कत हो तो वह यूजीसी के शिकायत प्रकोष्ठ से सम्पर्क करें। इसके अलावा मंत्रालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्वयंप्रभा चैनल दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षा प्लेटफार्म

निशंक ने कहा कि हमने ऑनलाइन शिक्षा को काफी मजबूत बनाया है और स्वंयप्रभा चैनल दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षा प्लेटफार्म बन गया है। दीक्षा और ई-पाठशाला जैसे प्लेटफार्म हैं ही। लेकिन इसके बाद भी दूर दराज इलाके में रहने वाले छात्रों को नेट की और मोबाइल नेटवर्क की समस्या है तो हम उन्हें दूरदर्शन से टीवी के माध्यम से जोड़ रहे हैं। रेडियो के माध्यम से भी उन्हें शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर रहने वाला कोई छात्र पढ़ाई से वंचित नही रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल ईयर के छात्रों को देनी होगी परीक्षा

निशंक ने कहा कि पहले वर्ष के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार और दूसरे वर्ष के छात्रों को पहले वर्ष के रिजल्ट के 50 फीसदी और 50 फीसदी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया जाएगा। सिर्फ फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा देनी होगी। हालांकि, जुलाई या अगस्त में जब भी परीक्षा होगी, उस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed