फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Delhi Congress sets up political affairs committees for MP Assam news in hindi

Congress: कांग्रेस ने एमपी-असम के लिए राजनीतिक मामलों की समिति गठित की, त्रिपुरा में महिला अध्यक्ष की नियुक्ति

Mon, 23 Jan 2023 01:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 01:37 AM IST
सार

कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां की पार्टी महिला इकाई की नयी अध्यक्षा के तौर पर लक्ष्मी बर्मन को नियुक्त किया।

विज्ञापन
New Delhi Congress sets up political affairs committees for MP Assam news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने रविवार को मध्य प्रदेश और असम के लिए राजनीतिक मामलों की समिति गठित की और दोनों राज्यों की पार्टी इकाइयों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां की पार्टी महिला इकाई की नयी अध्यक्षा के तौर पर लक्ष्मी बर्मन को नियुक्त किया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के लिए गठित 21 सदस्यीय समिति में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा गोविंद सिंह, कांति लाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अर्जुन सिंह, विवेक तन्खा, नकुल नाथ, जीतू पटवारी, महेंद्र जोशी और शोभा ओझा को जगह दी गई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष, महासचिवों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 50 उपाध्यक्षों, 105 महासचिवों की नियुक्ति, इस साल चुनाव होंगे चुनाव 
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश इकाई में अभय दुबे, अजय चोर्डिया, अर्चना जायसवाल, शोभा ओझा और नूरी खान सहित 50 नए उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनके अलावा 105 महासचिवों की भी नियुक्ति की गई है। पार्टी ने असम इकाई में भी 16 नए उपाध्यक्षों, 32 महासचिवों, 51 सचिवों और 15 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने असम के लिए गठित राजनीतिक मामलों की समिति में अन्य के साथ राज्य के प्रभारी जितेंद्र सिंह, भूपेन कुमार बोरा, देबब्रत सैकिया, गौरव गोगोई, प्रद्युत बोरदोलोई और नंदिता दास को भी जगह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed