फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New cases of Omicron in tamilnadu today, Coronavirus cases in india, Ma Subramanian

तमिलनाडु में 'ओमिक्रॉन' विस्फोट: एक ही दिन में आए 33 नए मामले, जानें अन्य राज्यों का हाल

Thu, 23 Dec 2021 01:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 23 Dec 2021 01:46 PM IST
सार

तमिलनाडु में एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 33 मामले सामने आ गए हैं। अब राज्य में कोरोना के इस नए वैरिएंट से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 34 हो गई है।

विज्ञापन
New cases of Omicron in tamilnadu today, Coronavirus cases in india,  Ma Subramanian
ओमिक्रॉन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच तमिलनाडु से डराने वाली खबर आई है। दरअसल, तमिलनाडु में एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 33 नए मामले सामने आ गए हैं। अब राज्य में कोरोना के इस नए वैरिएंट से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 34 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, एम ए सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यन ने कहा कि राज्य में 33 नए ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिनमें से 26 मरीज चेन्नई में, चार मदुरै में, दो तिरुवनमलाई में और एक सलेम में पाया गया है। सुब्रमण्यम ने कहा कि सभी मरीज स्थिर हैं और आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक हवाई यात्री जो नाइजीरिया से दोहा के रास्ते यहां पहुंचा था वह भी संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन


जानें अन्य राज्य के मामले
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65, दिल्ली में 57,  तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले , पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।
विज्ञापन


जिला स्तर पर वार रूम तैयार करें राज्य
वहीं खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को लिए ओमिक्रॉन के लिए वार रूम तैयार करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है कि ओमिक्रॉन वायरस तेजी से फैलने में सक्षम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक होने या आईसीयू के बेड 40 फीसदी से अधिक भर जाएं, तो जिला या स्थानीय स्तर पर रात्रि कर्फ्यू या कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed