फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Army Chief General Manoj Pande said his topmost priority Will be ensuring high standards of operational preparedness

शौर्य: नए सेना प्रमुख मनोज पांडे ने बताई भविष्य की रणनीति, कैसे और किस तरह से दुश्मनों को देंगे चुनौती

Sun, 01 May 2022 11:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 May 2022 11:35 AM IST
सार

सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रणनीतिक तैयारियों के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना होगा जिससे कि आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा जोर सैन्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर होगा।

विज्ञापन
New Army Chief General Manoj Pande said his topmost priority Will be ensuring high standards of operational preparedness
सेना प्रमुख मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

कार्यभार संभालने के एक दिन बाद सेना प्रमुख ने मीडिया के सामने सेना के आधुनिकीकरण और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रणनीतिक तैयारियों के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना होगा जिससे कि आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा जोर सैन्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर होगा। इसके अलावा हम नवीनतम तकनिकों से लाभ उठाकर भारतीय सेना को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय सैन्य व्यवस्था में चल रहे सुधारों, पुनर्गठन और परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं ताकि सेना की परिचालन और कार्यात्मक दक्षता को बढ़ाया जा सके। अंतर-सेवा सहयोग बढ़ाना भी हमारे प्रमुख लक्ष्यों में से एक होगा।

विज्ञापन


हमारे सामने कई चुनौतियां हैं: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भू-राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है और हमारे सामने कई चुनौतियां हैं, भारतीय सेना का कर्तव्य है कि वह सभी सहयोगी सेवाओं के साथ समन्वय में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहे। मेरा प्रयास रहेगा कि मेरे पूर्ववर्तियों के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। 
विज्ञापन


थल सेना का नेतृत्व मेरे लिए गर्व की बात: जनरल मनोज पांडे
सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मुझे थल सेना के नेतृत्व का दायित्व सौंपा जा रहा है जिसे मैं पूरी विनम्रता से स्वीकार करता हूं। भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास रहा है जिसने देश की सुरक्षा और अखंडता को कायम रखने के कार्य में बखूबी काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed