फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New agency NTA to conduct NEET, JEE Mains twice a year

जेईई मेन्स नेशनल एजेंसी कराएगी, जेईई एडवांस्ड का जिम्मा आईआईटी के पास ही रहेगा

Sat, 07 Jul 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jul 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
New agency NTA to conduct NEET, JEE Mains twice a year
केंद्र सरकार ने शनिवार को नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट), जेईई (ज्वॉइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन), नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट), सीमैट और जीपैट में बदलाव कर दिये हैं। अब ये चारों परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित और संपन्न कराएगी। अब तक ये सभी परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाती थीं। गौरतलब है कि जेईई और नीट साल में दो बार होंगी। सभी परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित होंगी और नया बदलाव अगले सत्र से लागू होगा।
विज्ञापन


क्यों पड़ी एनटीए की जरूरत
दरअसल अब तक उपरोक्त सभी परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा आयोजित कराई जाती थीं। लेकिन सीबीएसई का कहना है कि इन परीक्षाओं की वजह से वह स्कूल शिक्षा पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रही थी। इसलिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने तय किया कि इस प्रकार की परीक्षाओं के लिए एक अलग एजेंसी ही बना दी जाए।
विज्ञापन


कब-कब होती है कौन सी परीक्षा

जेईई : अब साल में दो बार, जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाएगी।

नीट : यह परीक्षा भी साल में दो बार फरवरी और मई में आयोजित होगी।

नेट : अब केवल साल में एक बार दिसंबर महीने में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed