फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Never Wanted To Be Vice President, Not PM of India, says Vice President of India M Venkaiah Naidu

भाजपा ने सबकुछ दिया, पीएम की दावेदारी को छोड़कर, क्योंकि मैं इसके लिए योग्य नहीं था: उपराष्ट्रपति

Mon, 12 Aug 2019 01:32 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 12 Aug 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Never Wanted To Be Vice President, Not PM of India, says Vice President of India M Venkaiah Naidu
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू - फोटो : ANI
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि साधारण परिवार से संबंधित होने के बाद भी भाजपा ने मुझे सबकुछ दिया। प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को छोड़कर, क्योंकि मैं इसके लिए योग्य नहीं था। 
विज्ञापन


रविवार को अपनी किताब 'लिसनिंग, लर्निंग एंड लीडिंग' के विमोचन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि मेरी इच्छा नानाजी देशमुख की तरह रचनात्मक कार्य करने की थी। जब उपराष्ट्रपति के लिए नाम का ऐलान हुआ तो मेरी आंखों में आंसू थे। क्योंकि मुझसे कहा गया था कि अब आप भाजपा दफ्तर नहीं जा पाएंगे और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर पाएंगे।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने का शनिवार को यह कहते हुए समर्थन किया कि यह वक्त की मांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करना वक्त की मांग है... देश की सुरक्षा के लिए यह उसके हित में है। इस मौके पर मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि विशेष दर्जे के हटने से आतंकवाद समाप्त होगा और इस क्षेत्र की तरक्की होगी। 


बता दें कि अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के फैसले से पहले दो अगस्त को जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को रोक दिया था और तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को कश्मीर घाटी छोड़ने के लिए कहा था। इसके साथ ही घाटी में सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed