{"_id":"5d3ef6178ebc3e6cf35fa482","slug":"nephew-of-kamalnath-ratul-puri-gets-relief-from-the-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर घोटाला: कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को गिरफ्तारी से मिली एक दिन की और राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हेलीकॉप्टर घोटाला: कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को गिरफ्तारी से मिली एक दिन की और राहत
Mon, 29 Jul 2019 08:44 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ-रतुल पुरी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण सोमवार को एक दिन के लिए बढ़ा दिया। हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष पुरी 27 जुलाई को अदालत पहुंचे थे और मामले में अग्रिम जमानत मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें मामले में गिरफ्तार किए जाने का डर है।
विज्ञापन
अदालत ने शनिवार को उन्हें आज तक के लिए अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। उन्होंने जिरह के दौरान विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार से कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
पुरी हाल में मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए थे जो कि अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अब रद्द हो चुके 3600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर सौदे से संबंधित है
विज्ञापन