{"_id":"592981204f1c1b267b535b77","slug":"nepalese-sherpa-scales-everest-for-record-21-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"21वीं बार एवरेस्ट फतह कर नेपाली शेरपा ने बनाया रिकॉर्ड ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
21वीं बार एवरेस्ट फतह कर नेपाली शेरपा ने बनाया रिकॉर्ड
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Sat, 27 May 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के एक शेरपा ने माउंट एवरेस्ट को 21वीं बार फतह कर शनिवार को इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वह तीसरे पर्वतारोही हैं। 47 वर्षीय कामी रीता शेरपा दुनिया की सबसे ऊंची 8,848 मीटर की चोटी पर सुबह सवा आठ बजे पहुंचे। शंगरी-ला नेपाल ट्रैक के प्रबंध निदेशक जिबान घिमिरे ने बताया कि कामी रीता एल्पाइन एस्सेंट्स एवरेस्ट एक्सपीडिशन का हिस्सा थे।
विज्ञापन
नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं। उनसे पहले एपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा रिकॉर्ड 21 बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
एवरेस्ट की चोटी पर सबसे पहले 1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नार्वे पहुंचे थे। उसके बाद से लेकर अब तक एवरेस्ट फतह के प्रयास में कम से कम 300 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अनुमान के मुताबिक एवरेस्ट की राह में अब भी कम से कम 200 शव पड़े हुए हैं।
विज्ञापन