फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal earthquake in kathmandu, people out of homes 

नेपालः राजधानी काठमांडू में भूकंप के जोरदार झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Wed, 16 Sep 2020 05:41 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Sep 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
nepal earthquake in kathmandu, people out of homes 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

नेपाल की राजधानी काठमांडू और इसके आस-पास के इलाकों में बुधवार को जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता छह मापी गई है। भूकंप के चलते लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार तड़के 5 बजकर 19 मिनट पर तिब्बत सीमा के निकट सिंधुपाल चौक जिले में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता छह मापी गई है।

विज्ञापन


भूकंप का केन्द्र काठमांडू से 120 किलोमीटर दूर सिंधुपाल चौक जिले का रामचे गांव था। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भी इसी जगह 3.8 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। मध्य और पूर्वी नेपाल में महसूस किये गए तेज झटकों ने काठमांडू घाटी को हिलाकर रख दिया, जिसके चलते तड़के लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि, अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। नेपाल में 2015 में भीषण भूकंप आया था, जिसमें 9 हजार लोगों की मौत हो गई थी। सिंधुपालचौक जिला सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed