{"_id":"58c95cd64f1c1b361f32b423","slug":"nepal-bus-fall-down-in-ditch-14-dead-40-are-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 14 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाल : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 14 की मौत
amarujala.com- presented by : टीम डिजिटल
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जाजरकोट से आ रही सवारियों से भरी बस अनियंत्रित हो कर करीब तीन सौ मीटर खाई में जा गिरी। बस में सवार 60 यात्रियों में से 14 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 40 अन्य गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाए गए। अब भी छह यात्रियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नेपाल जाजरकोट से सवारियों से भरी एक बस भेरी की तरफ जा ही रही थी। अंधा मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में कुल 60 यात्री सवार थे। इस भीषण दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रहरी पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल के जवान पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया। काफी मशक्कत के बाद घायल यात्रियों को बाहर निकाला जा सका। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। 14 शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी भावेष रिमाल ने बताया कि बस के खाई में चले जाने से बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बस में 60 यात्री सवार थे। अभी तक 54 यात्रियों की जानकारी मिली है जबकि अन्य छह यात्रियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन