{"_id":"6759a43fe19d2c13140f4f88","slug":"nepal-army-chief-sigdel-reaches-india-talks-with-indian-army-chief-on-bilateral-defense-cooperation-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Nepal: भारत पहुंचे नेपाल के सेना प्रमुख सिग्देल, भारतीय सेनाध्यक्ष से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Nepal: भारत पहुंचे नेपाल के सेना प्रमुख सिग्देल, भारतीय सेनाध्यक्ष से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर की बात
Wed, 11 Dec 2024 08:10 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:10 PM IST
सार
नेपाल के सेनाध्यक्ष सिग्देल ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की। नेपाल के सेना अध्यक्ष जनरल अशोक राज सिग्देल 11-14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। 15 दिसंबर को वह काठमांडू रवाना होंगे।
विज्ञापन
नेपाल सेना प्रमुख जनरल सिग्देल से हाथ मिलाते भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल द्विवेदी।
- फोटो : PTI
विस्तार
नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल ने बुधवार को भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे नेपाल के सेना प्रमुख ने भारतीय समकक्ष के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के सेना प्रमुख की यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। नेपाल के सेना अध्यक्ष 11-14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। 15 दिसंबर को वह काठमांडू रवाना होंगे।
विज्ञापन
नेपाल के सेनाध्यक्ष सिग्देल ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मुलाकात के दौरान व्यापक रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही आपसी हितों के मामलों और दोस्ती को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में नेपाल के सेनाध्यक्ष ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को नमन करके अपनी यात्रा शुरू की। इसे लेकर मंत्रालय ने कहा कि स्मरण करके अपने दौरे की शुरू करना साहस और बलिदान के साझा मूल्यों का सम्मान करने के लिए नेपाल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके बाद जनरल सिग्देल को साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नेपाल के सेना प्रमुख सिग्देल से मुलाकात के बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक लक्ष्य अभ्यास ड्रोन और फील्ड अस्पतालों से संबंधित चिकित्सा उपकरण सौंपने की घोषणा की। इसके बाद जनरल सिग्देल को भारत के सुरक्षा परिप्रेक्ष्य और सेना डिजाइन ब्यूरो के साथ आपसी हितों के मामलों पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुलाकात में भारत की वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा रणनीतियों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। दोनों देशों के बीच संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर प्रकाश डाला। इसके बाद जनरल सिग्देल ने भारतीय रक्षा उद्योग के विभिन्न प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।