फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neomi Rao makes India proud as she becomes America's DC circuit court justice

एक और भारतीय ने लहराया परचम, निओमी राव बनीं अमेरिका के वरिष्ठ न्यायपालिका की जस्टिस

Sun, 18 Nov 2018 02:11 PM IST
भाषा, नई दिल्ली, अमर उजाला
भाषा, नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Neomi Rao makes India proud as she becomes America's DC circuit court justice
निओमी राव

विदेशों में बसे भारतीय अपनी अद्भुत प्रतिभा और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने का माद्दा रखते हैं। दुनिया के हर हिस्से में भारतीय मूल के लोगों ने अपना परचम बुलंद किया है और निओमी राव भी एक ऐसा ही नाम है, जो अमेरिका की न्यायपालिका में सितारे की तरह चमक रही हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निओमी राव को डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ब्रैट कानवाह की जगह लेने के लिए नामित किया है। इस कोर्ट में नामित होने की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के बाद डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स को सबसे शक्तिशाली माना जाता है।
विज्ञापन


सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद निओमी राव डीसी सर्किट कोर्ट में श्रीनिवासन के बाद दूसरी भारतीय अमेरिकी जज होंगी। वर्तमान में सूचना एवं नियामक मामलों के कार्यालय में अधिकारी निओमी राव जुलाई 2017 में सीनेट द्वारा 54-41 के मतदान से इस पद पर चुनी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के कानूनी हलकों में राव एक सम्मानित नाम हैं और उन्हें अपने क्षेत्र के माहिर के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने अपनी शिक्षा और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। येल एवं शिकागो यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट राव ने निजी क्षेत्र में भी काम किया है। उन्हें लंदन स्थित कानूनी फर्म के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता समूह क्लिफोर्ट चांस एलएलपी में काम करने का भी अनुभव है।

इससे पहले राव संघीय सरकार की सभी तीन शाखाओं में काम कर चुकी हैं। वह जॉर्ज बुश प्रशासन के लिए सहयोगी वकील और विशेष सहायक के तौर पर काम कर चुकी हैं। जुलाई 2017 में ट्रंप प्रशासन में शामिल होने से पहले राव जीएमयू में एसोसिएट लॉ प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत थीं।

भारतीय मूल के पारसी परिवार में जरीन राव और जहांगीर नारीओशंग राव के यहां 22 मार्च 1973 को जन्मी निओमी जहांगीर राव का बचपन मिशिगन के ब्लूमफील्ड हिल्स इलाके में गुजरा और डेट्रायट कंट्री डे स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से विशिष्ट योग्यता के साथ स्नातक की उपाधि हासिल की। फिर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो लॉ स्कूल से आगे की पढ़ाई की। इस दौरान विषय पर उनकी पकड़ और समझ के दम पर वह कई मौकों पर अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब रहीं।

उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश क्लेरेंस थामस और फोर्थ सर्किट के लिए कोर्ट ऑफ अपील्स के न्यायधीश जे हार्वी विल्कंसन तृतीय के लिए क्लर्कशिप की और उसके बाद लंदन में ब्रिटिश लॉ फर्म क्लिफोर्ड चांस से जुड़ गईं। उसके बाद वह राष्ट्रपति जार्ज बुश के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस के विधि विभाग से जुड़ गईं। 


बैंकिंग से लेकर मार्केटिंग तक दुनिया का कोई भी क्षेत्र हो, भारतीय मूल के लोगों का नाम गाहे बगाहे किसी न किसी उपलब्धि के साथ जुड़ा दिखाई देता है और अब निओमी जहांगीर राव के रूप में देश की एक बेटी अमेरिका के उपलब्धियों से भरे आसमान में अपने लिए एक चमकीला मुकाम बनाने में कामयाब रही है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed