फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neo Metro will run in small cities of the country

देश के छोटे शहरों में दौड़ेगी नियो मेट्रो, केंद्र ने दी मंजूरी

Tue, 02 Feb 2021 02:34 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 02:34 AM IST
सार

  • ट्रैक पर नहीं बल्कि रबर टायर पर चलेगी मेट्रो
  • नासिक मेट्रो माडॅल को मंजूरी मिलने पर फडणवीस ने जताई खुशी

विज्ञापन
Neo Metro will run in small cities of the country
मेट्रो - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट प्रस्ताव में महाराष्ट्र के नासिक और नागपुर में मेट्रो रेल परियोजना के लिए निधि की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक मेट्रो मॉडल को स्वीकारने और उसे मंजूरी देने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि अभिनंदन नासिक। नासिक मेट्रो मॉडल को केंद्र सरकार ने न सिर्फ स्वीकार किया है बल्कि देश के छोटे शहरों में नियो मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की मंजूरी भी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री रहते ही नासिक में नियो मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था। यह मेट्रो रेलवे की तरह ट्रैक पर नहीं बल्कि रबर टायर पर चलेगी और इसमें परंपरागत मेट्रो की लागत से 40 फीसदी कम खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे नियो मेट्रो रेल कहा जाता है जिसमें तीन कोच लगेंगे। यह मेट्रो सेवा देश के उन शहरों में चलेगी जहां 20 लाख तक की जनसंख्या है। यह हल्की और ट्राम की तरह होगी। इसलिए इसे मेट्रो बस भी कहा जा सकता है। इसमें स्टेशन क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी जगह की जरूरत नहीं होती। यह सड़क के सरफेस या एलिवेटेड कॉरिडोर पर चल सकती है।

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस इस बात से खुश हैं कि केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट को स्वीकार करने के साथ ही बजट प्रस्ताव में नासिक मेट्रो के लिए 2 हजार 92 करोड़ रुपये की निधि का भी प्रावधान किया है। वहीं, नागपुर मेट्रो रेल के लिए 5 हजार 996 करोड़ का प्रस्ताव है।

भारत में पहली बार अपनाया जा रहा है मेट्रो नियो सिस्टम
नासिक मेट्रो का नियो सिस्टम भारत में पहली बार अपनाया जा रहा है। यह छोटे शहरों के लिए किफायती और फायदेमंद है। अत्याधुनिक, आरामदायक, न्यूनतम ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण अनुकूल मेट्रो प्रणाली है। यह मेट्रो रेल ट्रैक के स्थान पर सड़क पर चलेगी लेकिन ऊर्जा ओवर हेड वायर से प्राप्त करेगी। इसकी डिजाइन ऐसी है कि तीव्र ढलान पर भी आसानी से चलाई जा सकेगी।

लटकी नासिक मेट्रो परियोजना
नासिक में नियो मेट्रो परियोजना की संकल्पना देवेंद्र फडणवीस की थी। इसलिए राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार आने के बाद इससे संबंधित फाइलें लालफीताशाही के चंगुल में लटक गई।


फडणवीस का आरोप है कि ठाकरे सरकार ने नासिक मेट्रो परियोजना को आठ माह से लटकाए रखा है। उन्होंने इस मेट्रो सिस्टम को मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed