{"_id":"66e5b91fe142072007083381","slug":"neighbours-lynch-two-women-over-suspicion-of-practising-witchcraft-in-bengal-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: जादू-टोने के शक में महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पड़ोसियों ने नहर में फेंके शव; 15 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: जादू-टोने के शक में महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पड़ोसियों ने नहर में फेंके शव; 15 गिरफ्तार
Sat, 14 Sep 2024 09:56 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:56 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में पड़ोसियों ने दो अधेड़ महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
युवक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में जादू-टोना करने के शक में पड़ोसियों ने दो अधेड़ महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उनके शव को नहर में फेंक दिए। मयूरेश्वर पुलिस थाने के अंतर्गत हरिसारह गांव के पास सिंचाई नहर में दो आदिवासी महिलाओं के शव मिले।
घर से बुलाकर पीट-पीटकर की गई हत्या
वहीं मृतक महिला लोदगी किस्कू और डॉली सोरेन के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें रात में लोगों के एक समूह ने घर से बाहर बुलाया और रस्सियों से बांधने के बाद लाठियों से पीटा। लोदकी किस्कू की बेटी रानी किस्कू ने कहा, मेरे चचेरे भाई और अन्य ग्रामीणों ने मेरी मां को घर से बाहर खींच लिया और लाठियों से पीटने लगे और इस दौरान हम उनकी रक्षा नहीं कर सके।
गांव में भारी पुलिस फोर्स की गई तैनात
मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, हत्या के पीछे जादू-टोना करने का संदेह है, लेकिन हम अन्य संभावनाओं से भी इनकार नहीं कर सकते हैं। फिलहाल एक पुलिस फोर्स गांव में पहुंची और घटना में कथित संलिप्तता के लिए 15 लोगों को गिरफ्तार किया।