{"_id":"5e77d12d8ebc3e6fd10018cf","slug":"neighbors-harassing-air-india-employees-returning-from-abroad-calling-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे एयर इंडिया के कर्मचारियों को परेशान कर रहे पड़ोसी, बुला रहे पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश से लौटे एयर इंडिया के कर्मचारियों को परेशान कर रहे पड़ोसी, बुला रहे पुलिस
Mon, 23 Mar 2020 02:27 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 23 Mar 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : शटरस्टॉक्स
कोरोना वायरस के कारण विदेश से लौटने वाले एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों को देखते ही पड़ोसी व आरडब्ल्यूए पुलिस बुला रहे हैं। कंपनी ने रविवार को बताया, कई सोसायटी, आरडब्ल्यूए और पड़ोसियों ने उसके चालक दल के सदस्यों को परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्हें ड्यूटी करने से रोका जा रहा है और पुलिस तक बुलाई जा रही। ऐसा इसलिए क्योंकि वे हाल ही में विदेश से लौटे हैं। ये लोग शायद यह भूल गए हैं कि चालक दल के सदस्य ही कोरोना प्रभावित कई देशों में फंसे लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा, हम सभी संबंधित एजेंसियों से यह अपील करते हैं कि वह हमारे चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। वे सुनिश्चित करें कि हमारे कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार हो। उनका सम्मान किया जाए। इसके साथ ही एयर इंडिया ने विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के प्रयासों को लेकर पीएम मोदी व अन्य मंत्रियों की सराहना की।
विज्ञापन