फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neha Singh Rathore: what is controversy about up makaba fame neha singh rathore, know her profile

Neha Singh Rathore: यूपी में का बा… पर पुलिस का नोटिस, जानें अपने गाने से सुर्खियों में रहने वाले नेहा सिंह को

Wed, 22 Feb 2023 06:00 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 22 Feb 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
कानपुर देहात पुलिस ने नेहा को जनता के बीच नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस दिया है। हाल ही में कानपुर देहात में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना पर नेहा ने अपने लोकगीत के जरिए भाजपा सरकार पर तंज कसा था।
loader
Neha Singh Rathore: what is controversy about up makaba fame neha singh rathore, know her profile
भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर विवादों में घिर गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'यूपी में का बा' फेम नेहा को अपने वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस दिया है। इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा'। 

 
कौन हैं नेहा सिंह राठौर? नेहा को जिस वीडियो की वजह से नोटिस मिला उसमें क्या है? नोटिस पर नेहा ने क्या प्रतिक्रिया दी? पहले कब चर्चा में रही हैं नेहा? राजनीतिक दलों की ओर से नोटिस पर क्या कहा गया? आइये जानते हैं…

गायिका नेहा सिंह राठौर
गायिका नेहा सिंह राठौर - फोटो : SOCIAL MEDIA
कौन हैं नेहा सिंह राठौर? 
नेहा सिंह राठौर की ख्याति एक भोजपुरी गायिका के रूप में है। उनका जन्म बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ में जलदहां गाांव में हुआ था। नेहा ग्रेजुएट हैं, उन्होंने कानपुर से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने बिहार व यूपी के विधानसभा चुनाव में अपने गानों के जरिए शासन-प्रशासन पर सवाल खड़े किए थे। चुनाव के दौरान नेहा के गीत बिहार में का बा व यूपी में का बा खूब सुर्खियों में रहा। पिछले साल जून में उन्होंने यूपी के अंबेडकरनगर जिले के भीटी तहसील क्षेत्र निवासी हिमांशू सिंह के साथ शादी कर ली। 

अभी क्यों चर्चा में हैं नेहा?
  नेहा को यूपी की कानपुर देहात पुलिस ने नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार को नेहा को अपने वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस दिया है। दरअसल, हाल ही में कानपुर देहात में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना पर नेहा ने अपने लोकगीत के जरिए भाजपा सरकार पर तंज कसा था। उनके इसी गाने को कानपुर देहात की पुलिस ने नफरत फैलाने वाला माना है। पुलिस ने नेहा को नोटिस जारी करके उनसे सात सवाल पूछे हैं।  

पुलिस ने नेहा से पूछे ये सवाल 
कानपुर पुलिस की एक टीम मंगलवार रात कानपुर (ग्रामीण) में नेहा सिंह के आवास पर पहुंची और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत नोटिस दिया। नोटिस में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए नेहा के वीडियो के बारे में कई बिंदुओं पर विवरण मांगा है। पुलिस ने नेहा से पूछा कि क्या वीडियो में वही हैं, और यदि हां, तो क्या वीडियो उन्होंने ही अपलोड किए थे। पुलिस ने यह भी पूछा है कि जिस यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया वह उनका है या नहीं।

पुलिस ने यह भी पूछा है कि क्या वीडियो के बोल उन्होंने खुद लिखे हैं और अगर हां, तो क्या वह उन पर कायम हैं। और अगर गीत के बोल उन्होंने नहीं लिखे हैं तो क्या लिखने वाले ने उनकी इजाजत ली थी। इस नोटिस को लेकर पुलिस ने नेहा से तीन दिन में जवाब मांगा है। अगर पुलिस को नेहा की ओर से जवाब नहीं मिलता है तो फिर आगे की कार्रवाई करते हुए उन पर केस दर्ज किया जा सकता है। 

यूपी पुलिस के नोटिस में कहा गया है कि इस गाने ने समाज में दुश्मनी और तनाव पैदा किया है और आप इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। इसलिए आपको नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा।

नोटिस पर नेहा ने क्या प्रतिक्रिया दी?
पूरे मामले में नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया भी आई है। मीडिया से उन्होंने कहा, 'मैं आगे भी गाती रहूंगी, मैंने लोक गायिका के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। ये पहली बार नहीं है, इससे पहले मैंने ‘यूपी में काबा’ गाकर भी सवाल पूछा है। मेरे उन सवालों का जवाब भी आजतक नहीं मिला। उन्हे मिर्ची लग गई।'

Allahabad University
Allahabad University - फोटो : Social Media
पहले चर्चा में रही हैं नेहा?
नेहा के गाने को लेकर पहले भी विवाद हुए हैं। नवंबर 2020 में एक गाने में उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय और यहां के छात्र संघ पर आरोप लगाए थे। उनका यह गाना एक तरफ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस गाने को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपकर नेहा सिंह पर एफआइआर दर्ज कराने की मांग की थी।

इसी साल जनवरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में नेहा शामिल हुई थीं। इसको लेकर कई लोगों ने विपक्षी दलों से नजदीकी का आरोप लगाते हुए उन पर सवाल उठाये थे। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
नेहा को नोटिस मिलने पर राजनीतिक दलों से भी आई प्रतिक्रिया
नोटिस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट की लाइनें प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत यूपी में का बा ... से मिलती जुलती रखी गई हैं। उधर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार लोक कलाकारों की जुबान पर ताला लगा रही है! क्या नेहा को अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed