फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Negative RT-PCR test report will be mandatory for those arriving in Gujarat from April 1

गुजरात : दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य

Sat, 27 Mar 2021 08:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 27 Mar 2021 08:38 PM IST
सार

देश में बढ़ते संक्रमण के देखते सभी राज्य उठा रहे एहतियाती कदम
गुजरात में महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से रोज जाते हैं सैकड़ो लोग

विज्ञापन
Negative RT-PCR test report will be mandatory for those arriving in Gujarat from April 1
symbolic image - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात में भी बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर एक अप्रैल से गुजरात आने वालों के कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, गुजरात में शुक्रवार को 2190 नए कोरोना केस मिले थे। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक है। अहमदाबाद व सूरत में एक दिन सबसे ज्यादा नए केस मिले हैं। सूरत में 745 नए संक्रमित मिले। राज्य में मिले नए केस का यह एक तिहाई है। 
अस्पताल की पार्किंग को बनाया कोविड अस्पताल
इसके साथ ही वहां सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 3345 हो गई है। सूरत नगर निगम ने बढ़ते केस को देखते हुए स्मीयर अस्पताल के बहुमंजिला पार्किंग को 540 बेड के अस्पताल में बदलने का निर्णय लिया है। 
अहमदाबाद में भी 2000 सक्रिय केस
अहमदाबाद व सूरत में राज्य के आधे मरीज हो गए हैं। वहां भी शुक्रवार को 600 से ज्यादा नए मरीज मिले। राज्य में कुल 10 हजार 140 सक्रिय मरीज हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed