{"_id":"669a04229ffcbf3ccd0a55af","slug":"neet-ug-rims-student-in-police-custody-in-neet-ug-paper-leak-case-cia-is-interrogating-her-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET-UG: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पुलिस की हिरासत में RIMS की छात्रा, केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NEET-UG: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पुलिस की हिरासत में RIMS की छात्रा, केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही पूछताछ
Fri, 19 Jul 2024 01:04 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:04 PM IST
सार
राजेंद्र मेडिकल कॉलेज, रांची की छात्रा को सीबीआई ने हाल ही में नीट यूजी पेपप लीक मामले में हिरासत में लिया है। मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी को लेकर इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। 24 लाख से ज्यादा छात्रों वाली प्रवेश परीक्षा कई अनियमितताओं के आरोपों के कारण विवाद का केंद्र बन गई है। अब हाल ही में रिम्स की एक छात्रा को सीबीआई ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची की छात्रा को सीबीआई ने हाल ही में नीट यूजी पेपर लीक मामले में हिरासत में लिया है। मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि को खंगाला जा रहा है। पिछले दिनों सुर्खियों में चल रहा नीट यूजी पेपर लीक मामले के तार रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से भी जुड़े निकले हैं। सीबीआई ने यहां की एक छात्रा को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। साथ ही छात्रा का लैपटॉप और मोबाइल फोन खंगाला जा रहा है। पेपर लीक से जुड़े सबूतों को तलाशा जा रहा है।
अधिकारी ने कहा कि छात्रा के माता-पिता ने प्रबंधन से संपर्क किया है और उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। उसी दिन पड़ोसी राज्य बिहार में, सीबीआई ने पेपर लीक मामले की जांच के तहत एम्स पटना के चार एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही एजेंसी ने अब तक छह एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन
वहीं रिम्स के पीआरओ डॉ. राजीव रंजन ने कहा, "छात्रा 2023 बैच की है जो प्रथम वर्ष की छात्रा है और वह अब सीबीआई की हिरासत में है। उन्होंने शुरुआत में छात्रा से कुछ शुरुआती जानकारी के लिए प्रशासन से संपर्क किया गया था। उसके बाद कल उन्होंने उसी में आगे की जांच के लिए फिर से संपर्क किया और फिर उन्होंने छात्रा को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई द्वारा किसी भी अन्य जानकारी के लिए ही संपर्क किया जाता है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। जब भी वे संपर्क करेंगे, उन्हें जो भी जानकारी की आवश्यकता होगी, दी जाएगी लेकिन हिरासत के बाद अब तक ऐसी कोई बात नहीं हुई है।"