फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET-UG, CBI registers fresh case against medical student caught taking test for an aspirant

NEET-UG:मेडिकल छात्रा के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया नया मामला, दूसरे की जगह दे रही थी परीक्षा

Sat, 09 Nov 2024 10:00 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 10:00 PM IST
सार

NEET-UG News: सीबीआई ने महाराष्ट्र सरकार की सिफारिश पर राज्य पुलिस से जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा निशिका प्रेमप्रकाश यादव 5 मई को नवी मुंबई में डीवाई पाटिल (मान्य) विश्वविद्यालय केंद्र में मयूरी मनोहर पाटिल नामक छात्रा की जगह परीक्षा दे रही थी। 

विज्ञापन
NEET-UG, CBI registers fresh case against medical student caught taking test for an aspirant
नीट और सीबीआई - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं को लेकर एक नया मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने नवी मुंबई में एक अभ्यर्थी के लिए परीक्षा देते पकड़ी गई एक मेडिकल छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सीबीआई ने महाराष्ट्र सरकार की सिफारिश पर राज्य पुलिस से जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा निशिका प्रेमप्रकाश यादव 5 मई को नवी मुंबई में डीवाई पाटिल (मान्य) विश्वविद्यालय केंद्र में मयूरी मनोहर पाटिल नामक छात्रा की जगह परीक्षा दे रही थी। 
विज्ञापन


निशिका को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से अलर्ट जारी किए जाने के बाद पकड़ा गया। एनटीए ही नीट-यूजी कराती है। अधिकारियों ने बताया कि एनटीए के अलर्ट में पाटिल को ‘संदिग्ध’ अभ्यर्थी बताया गया था। इसके बाद उम्मीदवार के रूप में सामने आई निशिका से उसके आधार से मिलान के लिए बायोमेट्रिक डाटा देने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निशिका के फिंगरप्रिंट मेल नहीं खाए और उसने स्वीकार किया कि वह जवाहर मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा है। पुलिस ने डीवाई पाटिल (मान्य) विश्वविद्यालय अधिकारियों की शिकायत पर निशिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब इसे सीबीआई मामले के रूप में फिर से पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed