{"_id":"5f21aaf3d05a9d619242eba8","slug":"neet-supreme-court-seeks-response-of-center-and-mci-on-plea-by-parents-of-middle-east-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET: खाड़ी देशों में परीक्षा केंद्र की मांग पर एनटीए व एमसीआई से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NEET: खाड़ी देशों में परीक्षा केंद्र की मांग पर एनटीए व एमसीआई से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
Wed, 29 Jul 2020 10:29 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) 2020 को स्थगित किए जाने और खाड़ी देशों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के मामले में जवाब मांगा है। कोरोना महामरी के चलते नीट की परीक्षा आयोजन कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इस वर्ष की परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2020 को करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
खाड़ी देशों में नीट का परीक्षा केंद्र बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को जवाब देने के लिए कहा है। जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने अब्दुल अजीज की याचिका पर सरकार व अन्य अथॉरिटी को भी नोटिस जारी किया है। इससे पहले केरल हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि सरकार ने 13 सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उनके लिए भारत आना उचित नहीं होगा। लिहाजा खाड़ी देशों में ही परीक्षा केंद्र की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीट यूजी 2020 परीक्षा के लिए, 16.84 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। इन उम्मीदवारों को लिए परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2020 को किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए एम्स दिल्ली ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।