{"_id":"6101ddbc8ebc3e583e16d3a8","slug":"neet-pm-narendra-modi-says-all-india-quota-of-obc-will-be-implemented-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- जल्द लागू होगा ओबीसी का अखिल भारतीय कोटा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीट : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- जल्द लागू होगा ओबीसी का अखिल भारतीय कोटा
Thu, 29 Jul 2021 04:14 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 29 Jul 2021 04:14 AM IST
सार
- स्वास्थ्य मंत्रालय और इससे जुड़े अन्य मंत्रालयों को इस संदर्भ में तैयारी करने का दिया निर्देश
- मंत्रालय ने भी ओबीसी का अखिल भारतीय कोटा लागू करने का किया था समर्थन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में ओबीसी का अखिल भारतीय कोटा जल्द लागू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में ओबीसी मंत्रियों, सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को इस आशय का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय और इससे जुड़े अन्य मंत्रालयों को इस संदर्भ में तैयारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
श्रम मंत्री भूपेंद्र के नेतृत्व में पीएम से मिला ओबीसी मंत्रियों-सांसदों का प्रतिनिधिमंडल
पीएम ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि सरकार ओबीसी के हितों के प्रति बेहद संवेदनशील है। जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में गठित हाईकोर्ट की समिति के समक्ष स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी ओबीसी का अखिल भारतीय कोटा लागू करने का समर्थन किया था। पीएम ने संकेत दिए कि सरकार इस मामले को अदालत से बाहर ही निपटा लेगी। यह मामला साल 2015 से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, अनुप्रिया पटेल, सांसद गणेश सिंह, सकलदीप राजभर, जेपी निषाद आदि शामिल थे। पीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से नीट में ओबीसी का अखिल भारतीय कोटा लागू नहीं होने से इस वर्ग के लोग निराश हैं।
विज्ञापन
अदालत में यह मामला लंबे समय से विचाराधीन है। ऐसे में सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए नीट में ओबीसी का अखिल भारतीय कोटा लागू करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए।
राज्यसभा में भाजपा सांसद सुशील मोदी ने मंगलवार को यह मामला उठाया था। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह से व्यक्तिगत मुलाकात के साथ-साथ एनडीए की बैठक में भी यह मामला उठाया था।