फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET-JEE exam 2020 Congress protest demand postpone exam Know all Live Updates

Live : JEE-NEET परीक्षा के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, देशभर में प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2020 04:36 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
NEET-JEE exam 2020 Congress protest demand postpone exam Know all Live Updates
नीट-जेईई परीक्षा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : ANI

कोरोना महामारी के दौरान नीट-जेईई परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस शुक्रवार को परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। राज्य और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी परीक्षा को टालने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन


नीट-जेईई परीक्षा के विरोध में ऑनलाइन अभियान भी चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आज यानी 28 तारीख को ही कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान #SpeakUpForStudentSaftey शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदर्शन लाइव अपडेट्स:-

16 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन
नीट और जेईई की परीक्षा को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि सात-आठ मुख्यमंत्रियों ने मुलाकात की थी। हमने निर्णय लिया था कि विद्यार्थियों की तरफ से हम सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। इसी क्रम में छह राज्यों के मंत्रियों ने याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। पश्चिम बंगाल की तरफ से मंत्री मोलॉय घटक ने हस्ताक्षर किए हैं।ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, 16 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस, केंद्र की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में किसानों के साथ खेतों में खड़ी होकर प्रोटेस्ट करेगी। कुछ गांवों में इस प्रोटेस्ट में मैं भी शामिल होऊंगी।'

 

 


NEET और JEE की परीक्षा समय पर होनी चाहिए -शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान NEET और JEE की परीक्षा समय पर होनी चाहिए ताकि बच्चों का साल बर्बाद न हो।



दिल्ली में शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस ने शास्त्री भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

 



एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
गुजरात के अहमदाबाद में नीट और जेईई की परीक्षा कराने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। 

 



बंगलूरू में भूख हड़ताल पर एनएसयूआई
कर्नाटक के बंगलूरू में कोरोना वायरस महामारी के दौरान नीट और जेईई की परीक्षा को स्थगित करने और छह महीनों के लिए सेमेस्टर फीस को माफ करने की मांग को लेकर एनएसयूआई भूख हड़ताल कर रही है।
 


राहुल गांधी ने की अपील
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपील की है कि 'लाखों परेशान छात्रों के साथ अपनी आवाज जोड़िए। #SpeakUpForStudentSafety आज 10 बजे से। आइए, सरकार से छात्रों की बात सुनने की मांग करें।'

 

 

शाम 4.30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेस
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस समेत सात विपक्षी राज्यों के नेता आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4:30 बजे होगी। जिसमें कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और बाकी सात राज्यों के नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे
कांग्रेस के युवा संगठन सड़क पर उतर आए हैं और एनएसयूआई 11:00 बजे से भूख हड़ताल पर बैठने जा रही है। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में युवा कांग्रेस भी धरना प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed