फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET JEE exam 2020 central government may arrange accommodation for students coming from far places

NEET, JEE 2020: दूर से आने वाले छात्रों के लिए रहने की व्यवस्था कर सकती है केंद्र सरकार

Fri, 28 Aug 2020 01:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 28 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
NEET JEE  exam 2020 central government may arrange accommodation for students coming from far places
NEET-JEE Exam - फोटो : पीटीआई

देशभर में नीट और जेईई की परीक्षाओं को लेकर बवाल जारी है लेकिन केंद्र सरकार अपनी तरफ से परीक्षा करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यूजीसी की बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया गया कि दूरस्थ इलाकों से जेईई और नीट की परीक्षा देने आ रहे छात्रों को रहने की सुविधा दी सकती है। 

विज्ञापन



सरकार परीक्षा केंद्रों के आस-पास छात्रों के रहने के लिए व्यवस्थाओं को करवाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा अंतिम साल के छात्रों की परीक्षा मामले में अदालत के फैसले के बाद अब विश्वविद्यालयों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। वहीं बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए नाटा 2020 का (दूसरा पेपर) 12 सितंबर को होगा। इसके लिए आर्किटेक्चर ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं आज देशभर में कांग्रेस नीट और जेईई परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। राज्य और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी परीक्षा को टालने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा देश के छह राज्यों- पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र के मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें शीर्ष अदालत के 17 अगस्त के आदेश की समीक्षा करने और सितंबर में होने वाली जेईई-नीट की परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed