फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDRF reports first COVID19 case coronavirus infection in national disaster response force

एनडीआरएफ में सामने आया कोरोना संक्रमण का पहला मामला, उपनिरीक्षक संक्रमित

Fri, 22 May 2020 09:22 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 22 May 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
NDRF reports first COVID19 case coronavirus infection in national disaster response force
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का एक अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह बल में संक्रमण का पहला मामला है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उपनिरीक्षक रैंक का अधिकारी छुट्टी पर था और किसी अन्य बीमारी के उपचार के लिए एक चिकित्सक के पास गया था, जिसके बाद उसकी कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच की गई थी।

विज्ञापन


अधिकारी को बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के रेफरल अस्पताल के एक पृथक-वास वार्ड में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारी यहां बल के मुख्यालय में तैनात है और उसे सशस्त्र सीमा बल में (एसएसबी) से नियुक्त किया गया था। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ आपदा से निपटने के लिए केंद्र का 12 बटालियन का मजबूत बल है और इसकी 40 से अधिक टीमें इस समय चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण ओडिशा और बंगाल में राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएपीएफ (सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ और एसएसबी) के 400 से अधिक संक्रमित जवानों का अभी उपचार चल रहा है और सात जवानों की मौत भी हो चुकी है। आतंकवाद निरोधी विशिष्ट बल एनएसजी का एक जवान भी इस माह की शुरुआत में संक्रमित पाया गया था। पांच सीएपीएफ, एनएसजी और एनडीआरएफ केंद्रीय गृह मंत्रालय की कमान में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed