{"_id":"5b783bf242c792464d1ba6f5","slug":"ndrf-organized-58-teams-to-relief-and-rescue-operations-to-save-people-from-kerala-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ ने बाढ़ से जूझ रहे केरल में अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ा, लगाई 58 टीमें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनडीआरएफ ने बाढ़ से जूझ रहे केरल में अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ा, लगाई 58 टीमें
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Aug 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बारिश और बाढ़ से जूझ रहे केरल के विभिन्न इलाकों से 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है और कहा है कि उसने अब तक का देश का सबसे बड़ा राहत और बचाव अभियान छेड़ा है।
एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसकी कुल 58 टीम राहत एवं बचाव काम के लिए केरल में तैनात की गई हैं। उनमें से 55 टीम वहां काम कर रही हैं जबकि तीन टीम रास्ते में है।प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बाढ़ से जूझ रहे केरल राज्य में बल ने अपना राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसके (2006 में) गठन के बाद से किसी एक राज्य में अब तक का सबसे बड़ी तैनाती है और इस तरह यह अब तक का हमारा सर्वाधिक बड़ा आपदा मोचन अभियान है।’’ आपदा मोचन बल की हर टीम में 35-40 कर्मी हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इन टीमों ने अब तक 194 लोगों और 12 जानवरों को बचाया है और 10,467 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम अभी त्रिचुर (15), पथनमथिट्टा (13), अलापुझा (11), एर्णाकुलम (5), इडुक्की (4), मलापुरम (3) वायनाड और कोझीकोड (दो-दो) में काम कर रही हैं। प्रवक्ता ने कहा कि यहां एक नियंत्रण कक्ष दिन-रात हालात पर निगाह रखे है और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में लगी अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क में है।
एनडीआरएफ हेल्पलाइन नं. : +91-9711077372