{"_id":"65893faa2fe3903d240adba8","slug":"nda-will-break-before-lok-sabha-election-claim-karnataka-deputy-cm-dk-shivakumar-indi-alliance-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA: 'लोकसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा एनडीए', कर्नाटक के डिप्टी सीएम का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDA: 'लोकसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा एनडीए', कर्नाटक के डिप्टी सीएम का दावा
Mon, 25 Dec 2023 03:04 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 25 Dec 2023 03:04 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने एक हालिया बयान में कहा था कि 'विपक्षी दलों के पास कोई साझा विचारधारा नहीं है। कोई इंडिया गठबंधन नहीं है।'
विज्ञापन
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में टूट होगी। दरअसल शिवकुमार से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के हालिया बयान को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें ठाकुर ने कहा था कि विपक्षी दलों के पास कोई साझा विचारधारा नहीं है। कोई इंडिया गठबंधन नहीं है। इस पर जवाब देते हुए कहा कि डीके शिवकुमार ने कहा कि 'लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में ही टूट होगी।' हालांकि डीके शिवकुमार ने इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा।
अनुराग ठाकुर के बयान पर दी थी प्रतिक्रिया
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल एक गठबंधन बनाकर भाजपा को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'कहां है गठबंधन? वे पंजाब में जूझ रहे हैं और अन्य राज्यों में भी जूझ रहे हैं। वह एक सुर में बात नहीं कर सकते। विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोगों का गुट है। इनकी कोई साझा विचारधारा या साझा कार्यक्रम नहीं है। कोई इंडिया गठबंधन नहीं है।'
विपक्षी गठबंधन की एकता ही सवालों के घेरे में
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के घटक दलों की कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन सीट बंटवारे की बात तो छोड़िए अभी तक विपक्षी गठबंधन संयोजक का नाम तय नहीं कर पाया है। पीएम पद को लेकर भी कुछ तय नहीं है। गठबंधन की बैठक में जिस तरह से विपक्षी नेताओं के बीच मतभेद की खबरें आ रही हैं, उन्हें देखते हुए विपक्षी गठबंधन की एकता ही सवालों के घेरे में है।

#WATCH | On Union Minister Anurag Thakur's statement regarding the INDIA alliance, Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says "NDA alliance will break before (Lok Sabha) elections..." pic.twitter.com/UGjeZI1nC4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 25, 2023