फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA presidential candidate ram nath kovind will start campaigning from up today

राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार कोविंद आज से शुरू करेंगे कैंपेनिंग, पहुंचेंगे लखनऊ

Sun, 25 Jun 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 25 Jun 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
NDA presidential candidate ram nath kovind will start campaigning from up today
रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार बने रामनाथ कोविंद रविवार से अपनी कैंपनिंग शुरू कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने होम टाउन पहुंच रहे रामनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी और बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी भूपेंद्र यादव भी पहुंचेगें। कैंपनिंग के लिए वे यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचेगें और बताया जा रहा है कि यूपी की सरकार उनके इंतजार में जोरों से तैयारियां कर रही है।

विज्ञापन


खास बात है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके वरिष्ठ मंत्री अमौसी एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे, जिसके बाद वे रविवार की शाम सीएम आवास पर मंत्रियों से मुलाकात भी करेंगे। इस बीच लोकसभा सांसद रमेश बिधुड़ी और गणेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


लखनऊ में कैंपेनिंग के बाद सोमवार को रामनाथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जाएंगे और वहां भी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, बीजेपी के नेता अरुण सिंह भी वहां मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed