{"_id":"594f2d2d4f1c1b7b3a8b4641","slug":"nda-presidential-candidate-ram-nath-kovind-will-start-campaigning-from-up-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार कोविंद आज से शुरू करेंगे कैंपेनिंग, पहुंचेंगे लखनऊ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार कोविंद आज से शुरू करेंगे कैंपेनिंग, पहुंचेंगे लखनऊ
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार बने रामनाथ कोविंद रविवार से अपनी कैंपनिंग शुरू कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने होम टाउन पहुंच रहे रामनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी और बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी भूपेंद्र यादव भी पहुंचेगें। कैंपनिंग के लिए वे यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचेगें और बताया जा रहा है कि यूपी की सरकार उनके इंतजार में जोरों से तैयारियां कर रही है।
विज्ञापन
खास बात है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके वरिष्ठ मंत्री अमौसी एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे, जिसके बाद वे रविवार की शाम सीएम आवास पर मंत्रियों से मुलाकात भी करेंगे। इस बीच लोकसभा सांसद रमेश बिधुड़ी और गणेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
लखनऊ में कैंपेनिंग के बाद सोमवार को रामनाथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जाएंगे और वहां भी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, बीजेपी के नेता अरुण सिंह भी वहां मौजूद होंगे।
विज्ञापन