{"_id":"63d85ce28045e355fa777afe","slug":"nda-meeting-shinde-fraction-asked-for-shiv-sena-office-also-demanded-recognition-of-real-shiv-sena-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: राजग की बैठक में शिंदे गुट ने मांगा शिवसेना का दफ्तर, असली शिवसेना की मान्यता देने की भी मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: राजग की बैठक में शिंदे गुट ने मांगा शिवसेना का दफ्तर, असली शिवसेना की मान्यता देने की भी मांग
Tue, 31 Jan 2023 05:42 AM IST
Amit Mandal
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:42 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरमौजूदगी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। शिंदे गुट के सांसद राहुल रमेश शिवाले ने कहा, पार्टी के दो तिहाई से अधिक सांसद उनके साथ हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजट सत्र से एक दिन पहले हुई राजग की बैठक में शिवसेना के शिंदे गुट ने आगे की सीट अपने लिए तय करने व संसद भवन स्थित शिवसेना के दफ्तर पर अधिकार दिलाने की मांग की। इस गुट ने लोजपा विवाद की तर्ज पर लोकसभा में शिंदे गुट को शिवसेना के रूप में मान्यता देने की भी मांग की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरमौजूदगी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। शिंदे गुट के सांसद राहुल रमेश शिवाले ने कहा, पार्टी के दो तिहाई से अधिक सांसद उनके साथ हैं। ऐसे में इस गुट को न सिर्फ असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी जाए, बल्कि संसद भवन में शिवसेना के कार्यालय पर अधिकार भी दिया जाए। शिवाले ने कहा, संसदीय दल के नेता के रूप में आरक्षित आगे की सीट पर भी इस गुट को अधिकार दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि शिवसेना में अधिकार की जंग का मामला अभी चुनाव आयोग में विचाराधीन है। शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट पार्टी पर अपना दावा जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में एआईएडीएमके भाजपा के साथ : थंबीदुरई
करीब सवा घंटे चली बैठक में एआईएडीएमके के एम थंबीदुरई ने कहा, तमिलनाडु मेंं पार्टी भाजपा के साथ खड़ी है। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए भाजपा और एआईएडीएमके को अभी से मिल कर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस दौरान थंबीदुरई में संसद की स्टैंडिंग कमेटी में पार्टी की भागीदारी को पूर्व की तरह बरकरार रखने की भी मांग की।
देशभर के दलितों को करेंगे एकजुट : अठावले
केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के मुखिया रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा, वह मोदी को फिर से पीएम चुनने के लिए देशभर के दलितों को एकजुट करने की मुहिम जल्द ही शुरू करेंगे। इसके तहत उनकी पार्टी देश भर में पीएम के समर्थन में प्रचार भी करेगी।