फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA meeting at BJP headquarters In New Delhi, PM Modi honored

पीएम मोदी ने की मंत्रियों से मुलाकात, ‘तीर्थयात्रा’ से की लोकसभा चुनाव प्रचार की तुलना

Tue, 21 May 2019 09:56 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 May 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
NDA meeting at BJP headquarters In New Delhi, PM Modi honored
एनडीए व केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों का स्वागत एवं आभार मिलन कार्यक्रम - फोटो : पीटीआई

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलने के पूर्वानुमान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की और उनका आभार प्रकट किया। यह बैठक भाजपा मुख्यालय में हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की तुलना तीर्थयात्रा से करते हुए मंगलवार को कहा कि ऐसा महसूस हुआ जैसे जनता देश के पुनर्जागरण और राष्ट्रीय उत्थान के अभियान में योगदान देने के लिए कृत संकल्पित थी। यह चुनाव केवल पार्टी ने नहीं बल्कि जनता ने भी लड़ा ।

विज्ञापन

 

स्वागत व आभार मिलन समारोह

प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी भाजपा मुख्यालय में आयोजित अपने मंत्री परिषद के सदस्यों के लिए आयोजित ‘स्वागत व आभार मिलन समारोह’ में की। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को पिछले पांच वर्षो में उनके कामकाज और सरकार की कल्याण योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिये एक टीम की तरह से काम करने के लिए आभार प्रकट किया । 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने कई चुनाव देखे हैं लेकिन यह चुनाव राजनीति से परे है। इस चुनाव को जनता तमाम तरह की दीवारों को लांघ कर लड़ रही थी। मैंने कई विधानसभा चुनाव और पिछले लोक सभा चुनाव में प्रचार अभियान में हिस्सा लिया है। इस दौरान देशभर का दौरा भी किया, इस बार का चुनाव प्रचार मुझे ऐसा लगा कि जैसे तीर्थयात्रा हो। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए राजग के एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट में कहा, ‘मैंने टीम मोदी सरकार को पिछले पांच वर्षो के दौरान उनके कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी। हम नए भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस गति को बनाए रखें। 
 


इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित राजग सरकार में घटक दलों के मंत्री भी शामिल हुए। इसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल भी शामिल थे।

मंगलवार को ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पहल पर राजग के शीर्ष नेताओं के साथ रात्रिभोज पर बैठक हुई। राजग की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी तथा लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, शिवसेना के उद्धव ठाकरे शामिल हुए। बैठक में शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी नेता सुखबीर सिंह बादल ने किया। 

राजग नेताओं ने उम्मीद जाहिर की कि एक्जिट पोल की तरह ही 23 मई को मतगणना के बाद केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी ।

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed