फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA in another southern state: Congress gets just two seats, its partner DMK five

दक्षिण के एक और राज्य में एनडीए: कांग्रेस को मिलीं महज दो सीटें, साझेदार द्रमुक को पांच

Mon, 03 May 2021 09:19 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 03 May 2021 09:19 AM IST
सार

कर्नाटक के बाद दक्षिण के एक और राज्य में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनाने जा रहा है। एनआर कांग्रेस और अन्नाद्रमुक के गठबंधन को 30 में से 20 से अधिक सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
NDA in another southern state: Congress gets just two seats, its partner DMK five
भाजपा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की पार्टी एनआर कांग्रेस ने जिन 16 सीटों पर चुनाव लड़ा उनमें से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वही 9 सीटों पर लड़ी भाजपा 5 सीटों पर आगे थी। उनकी सहयोगी पार्टी अन्नाद्रमुक को किसी भी सीट पर बढ़त नहीं मिली जबकि पिछले चुनाव में उसे 16 प्रतिशत वोट मिले थे।

विज्ञापन


रंगास्वामी पड़े द्रमुक गठबंधन पर भारी
पुडुचेरी में रंगास्वामी की लोकप्रियता के सामने कांग्रेस और द्रमुक का गठबंधन कहीं नहीं ठहर पाया। खास तौर पर इसलिए भी क्योंकि निवर्तमान मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को कांग्रेस ने टिकट ही नहीं दिया है। कांग्रेस के खेमे से कुछ विधायकों के पाला बदलने की वजह से नारायणसामी की सरकार चुनाव से महज एक महीने पहले गिर गई थी। लोगों की सहानुभूति मिल सकती थी लेकिन कांग्रेस ने उन्हें चुनाव से दूर ही रखा है। वहीं, रंगास्वामी की लोकप्रियता ज्यादा है। वह साइकिल पर चलते हैं। सड़क के किनारे किसी भी चाय की दुकान पर लोगों के बीच नजर आते हैं।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में अन्नाद्रमुक ने 30 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे केवल 4 पर विजय मिली थी। रंगास्वामी कांग्रेस ने भी 30 में से सिर्फ 8 पर ही जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा और पीएमके को एक भी सीट नहीं मिली थी। पिछली बार कांग्रेस ने 21 सीटें लड़कर 15 जीती थीं, जबकि द्रमुक ने 9 में से केवल दो ही सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस दो सीटें ही जीत पाई है। जबकि द्रमुक को पांच सीटें मिली है। राज्य विधानसभा की तीन सीटें उपराज्यपाल मनोनीत करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed