फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA Government's Third Anniversary, PM will Address to nation from Guwahati

एनडीए सरकार की तीसरी वर्षगांठ, पीएम गुवाहटी से देश को करेंगे संबोधित

Wed, 10 May 2017 11:08 AM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Wed, 10 May 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
NDA Government's Third Anniversary, PM will Address to nation from Guwahati

26 मई को एनडीए सरकार अपने तीन साल पूरे कर रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। अपनी सरकार की पहली सालगिरह के मौके पर पीएम मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय के जन्मस्थान मथुरा में मौजूद नगला चंद्रभान गांव का दौरा किया था।

विज्ञापन


वहीं दूसरी सालगिरह के मौके पर पीएम ने सहारनपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था, अब वो तीसरी वर्षगांठ के मौके पर देश को गुवाहटी से संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल के मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी ने कहा कि पीएम ने हमेशा पूर्वोत्तर के राज्यों को अष्टलक्ष्मी की संज्ञा दी है।
विज्ञापन


गोस्वामी ने ये भी बताया कि इस मौके पर पीएम धौला- सादिया पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वो गुवाहटी के नजदीक चंगसरी में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की नींव भी रखेंगे। गोगामुख में इंडियन काउंसिल ऑफ रिसर्च प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी पीएम के हाथों होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोनोवाल ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें धौला-सादिया ब्रिज के उद्घाटन और नवंबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निमंत्रण दिया था। ब्रह्मपुत्र पर 9.15 किलोमीटर का धौला-सादिया देश का सबसे लंबा ब्रिज होगा। इसके साथ ही इससे इस क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा भी होगी।


पीएम मोदी ने असम में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर इस कार्यक्रम में भागीदारी की पुष्टि कर दी है। जिसके बाद सोनोवाल ने कहा कि ये पीएम मोदी और एनडीए सरकार द्वारा पूर्वोत्तर को दिया गया महत्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed