फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA floor leaders meet ahead of Parliament Monsoon Session news in Hindi

एनडीए: मानसून सत्र से पहले सदन के नेताओं की बैठक, मोदी-शाह समेत ये हुए शामिल

Sun, 18 Jul 2021 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 18 Jul 2021 06:05 PM IST
सार

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई एनडीए के नेताओं की बैठक। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी नेताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन
NDA floor leaders meet ahead of Parliament Monsoon Session news in Hindi
एनडीए के नेताओं की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले रविवार की शाम को संसद भवन में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के सदन के नेताओं की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस शामिल हुए। 

विज्ञापन

 
इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी एक बैठक में विभिन्न पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। हालांकि, वह कुछ देर से पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि सरकार संसद में विभिन्न मुद्दों पर स्वस्थ और सार्थक चर्चा को तैयार है। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी के कथन को उद्धृत करते कहा कि सरकार नियमों और प्रक्रिया के तहत उठाए गए मुद्दों पर स्वस्थ और सार्थक चर्चा को तैयार है।


संसदीय मामलों के मंत्रालय ने कहा कि संसद के मानसून सत्र से पहले सभी पार्टियों के नेताओं की बैठक आयोजित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सदन में सार्थक चर्चा की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्र की 19 बैठकों के दौरान 21 सरकारी कार्यों को पेश किया जाएगा। केंद्र सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed