फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA eyes majority in Rajya Sabha after bypolls

Rajya Sabha Bypolls: राज्यसभा में बहुमत पर भाजपा नीत एनडीए की नजर, 12 सीटों पर तीन सितंबर को होगा उपचुनाव

Sun, 11 Aug 2024 08:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Aug 2024 08:49 PM IST
सार

NDA: नौ राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव तीन सितंबर को होंगे। भाजपा और उसके सहयोगियों को चुनाव में 12 में से 11 सीट जीतने की उम्मीद है, जिससे एनडीए 245 सदस्यीय सदन में 122 सीट पर पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
NDA eyes majority in Rajya Sabha after bypolls
राज्यसभा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को अगले महीने 12 सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद है, जिसे पार्टी को वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी दिलाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


उच्च सदन में भाजपा के पास 87 सांसद हैं और सहयोगियों के साथ ये संख्या 105 है। छह मनोनीत सदस्य हैं, जो आमतौर पर सरकार के पक्ष में ही वोट डालते हैं। इस तरह एनडीए के सदस्यों की कुल संख्या 111 तक पहुंचती जो कि 115 के बहुमत के आंकड़े से चार कम है। वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस के 26 सदस्य हैं। सहयोगी दलों के 58 सदस्यों के साथ यह संख्या बढ़कर 84 हो जाती है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 11 और बीजद के आठ सदस्य हैं। 
विज्ञापन


नौ राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव तीन सितंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी को स्पष्ट लाभ देते हुए प्रत्येक सीट के लिए 12 अलग-अलग चुनावों की घोषणा की है। भाजपा और उसके सहयोगियों को चुनाव में 12 में से 11 सीट जीतने की उम्मीद है, जिससे एनडीए 245 सदस्यीय सदन में 122 सीट पर पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च सदन में जम्मू कश्मीर से चार सीटें खाली हैं। दरअसल, केंद्र शासित प्रदेश को अभी तक अपनी पहली विधानसभा नहीं मिली है। इससे राज्यसभा की प्रभावी संख्या घटकर 241 रह जाती है। 



केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मौजूदा सदस्यों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की दस सीटें खाली हो गई थीं। तेलंगाना और ओडिशा  की दो सीटों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। 

तेलंगाना से के.केशव राव ने हाल ही में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा और सदन से इस्तीफा दिया। जबकि बीजू जनता दल (बीजद) की सांसद ममता मोहंता ने अपनी राज्यसभा सीट और पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed