फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NDA announces seat sharing for Bihar Elections 2025 BJP JDU HMM

Bihar Election 2025: भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जानिए लोजपा के हिस्से में कितनी सीटें

Sun, 12 Oct 2025 06:21 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar Election: एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा कर दिया है, जिसमें भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें मिली हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें और अन्य सहयोगी दलों को भी कुछ सीटें मिली हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
NDA announces seat sharing for Bihar Elections 2025 BJP JDU HMM
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार के विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें दी गई हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को भी छह सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Polls: ओवैसी ने BJP को बताया मजबूत प्रतिद्वंदी, कहा- वे 24 घंटे काम करते हैं; राहुल के अभियान पर भी बोले
विज्ञापन


भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, संगठित व समर्पित एनडीए...आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट


ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार करने गए प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता पर केस, पीके बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता है


उन्होंने आगे लिखा, एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का खुशी से स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव के लिए भाजपा के मुख्यालय में मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव के लिए भाजपा के मुख्यालय में मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।
 
सहयोगियों की प्रतिक्रिया
लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहा, एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है। बिहार है तैयार- फिर से एनडीए सरकार। इस बार पूरे दम के साथ 'बिहार पहले-बिहारी पहले' के साथ!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट बंटवारे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को एनडीए की ओर से 6 सीटें दी गई हैं। इस पर पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने संयमित प्रतिक्रिया दी है। मांझी ने कहा कि संसद में हमें सिर्फ एक सीट मिली थी, तब भी हमने कोई नाराजगी नहीं जताई थी। अब अगर बिहार विधानसभा चुनाव में हमें छह सीटें मिली हैं, तो ये हाईकमान का फैसला है और हमें स्वीकार है। उन्होंने आगे कहा कि हमें जितना दिया गया है, हम उसमें संतुष्ट हैं। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed