फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCW summons Bibhav Kumar to appear before the National Commission for Women

Swati Maliwal Case: दिल्ली सीएम के निजी सचिव को राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस, कल पेशी के लिए बुलाया

Thu, 16 May 2024 02:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 May 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
NCW summons Bibhav Kumar to appear before the National Commission for Women
विभव कुमार, स्वाति मालीवाल - फोटो : PTI/AAP
राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार को शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। दरअसल, बिभव कुमार पर आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप है।
विज्ञापन


बिभव कुमार को शुक्रवार यानी की 17 मई को सुबह के 11 बजे राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। महिला आयोग ने मालीवाल के उस मीडिया पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बिभव ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ बदसलूकी की। इन आरोपों पर महिला आयोग ने नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास के भीतर खुद के साथ बदसलूकी की जानकारी पीसीआर कॉल पर दी। कॉल में स्वाति ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव पर बदसलूकी के आरोप लगाए। इसके बाद वह सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों को घटना की मौखिक जानकारी दी। हालांकि, लिखित शिकायत बाद में देने की बात कहकर थाने से लौट गईं।


उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर तीन दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है। हालांकि, इस मामले में आप की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।



उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह 9.34 बजे सीएम आवास से पीसीआर कॉल मिली। महिला कॉलर ने मुख्यमंत्री आवास पर खुद के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए थे। बाद में स्वाति मालीवाल सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने लिखित शिकायत नहीं दी। उपायुक्त ने बताया कि फिलहाल स्वाति मालीवाल की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed