फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCW report reveals widespread fear, abuse by police officers TMC involvement in Sandeshkhali violence

Sandeshkhali: NCW की रिपोर्ट- पुलिस और TMC नेता उत्पीड़न में शामिल; विशेषाधिकार समिति ने डीजीपी को किया तलब

Fri, 16 Feb 2024 06:59 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 16 Feb 2024 06:59 AM IST
सार

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि टीम के निष्कर्षों से बंगाल सरकार और कानून प्रवर्तन अधिकारियों की ओर से लापरवाही और मिलीभगत का एक चिंताजनक पैटर्न सामने आया है।  

विज्ञापन
NCW report reveals widespread fear, abuse by police officers TMC involvement in Sandeshkhali violence
संदेशखली में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : एक्स/सोनू ओझा

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अपनी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भय का माहौल है। महिलाओं का वहां उत्पीड़न हुआ, जिसमें तृणमूल नेताओं के साथ पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। उनके पास कई महिलाओं की शिकायतें पहुंची हैं। महिला आयोग ने कहा कि संदेशखाली में महिलाएं यदि अत्याचार की शिकायत करती हैं तो तृणमूल के नेता या पुलिसवाले उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। वे या तो महिलाओं से उनकी संपत्ति जब्त करने लगते हैं या फिर उनके परिवार के पुरुष सदस्यों को परेशान करते हैं और उन्हें फर्जी मामलों में गिरफ्तार करते हैं।  
विज्ञापन


एनसीडब्ल्यू ने कहा कि टीम के निष्कर्षों से बंगाल सरकार और कानून प्रवर्तन अधिकारियों की ओर से लापरवाही और मिलीभगत का एक चिंताजनक पैटर्न सामने आया है। एनसीडब्ल्यू की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने संदेशखाली की यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारियों के रवैये पर गहरी निराशा व्यक्त की। एनसीडब्ल्यू ने दावा किया कि पुलिस महानिदेशक ने टीम के साथ सहयोग करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


विशेषाधिकार समिति ने डीजीपी को तलब किया
वहीं, भाजपा के लोकसभा सांसद सुकांत मजूमदार के साथ किए गए दुर्व्यवहार, क्रूरता और जानलेवा चोट पहुंचाने की शिकायत के मामले में लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार, आईजीपी, एसपी बशीरहाट और अतिरिक्त एसपी बशीरहाट को तलब किया। समिति ने पुलिस अधिकारियों को 19 फरवरी को विशेषाधिकार और प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन पर मौखिक साक्ष्य देने के लिए अपने सामने पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकांत मजूमदार जनरल केबिन में शिफ्ट
कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को गुरुवार को जनरल केबिन में शिफ्ट किया गया। वह पहले न्यूरो इंसेंटिव केयर यूनिट में थे। सुकांत मजूमदार शारीरिक रूप से फिलहाल काफी स्थिर हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, श्वास सामान्य है और उन्हें हल्का भोजन दिया जा रहा है।


भाजपा का पैनल कोलकाता पहुंचा
इधर, भाजपा ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हिंसा और यौन उत्पीड़न की कथित घटनाओं के बारे में पता लगाने को लेकर छह सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इसमें केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को उच्च स्तरीय समिति के संयोजक के रूप में नामित किया गया है। पैनल के अन्य सदस्यों में प्रतिमा भौमिक, भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल शामिल हैं। उन्हें घटना स्थल का दौरा करने, स्थिति का जायजा लेने, पीड़ितों से बात करने और अपनी रिपोर्ट भाजपा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपने का निर्देश दिया गया है। पैनल के सदस्य गुरुवार शाम को कोलकाता पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed