फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCW has come across a media post titled Woman Body Chopped news in hindi

Crime: फ्रिज में 30 टुकड़ों में मिले युवती के शव मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान; आरोपियों की धरपकड़ तेज

Mon, 23 Sep 2024 01:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Sep 2024 01:21 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पहचान लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
NCW has come across a media post titled Woman Body Chopped news in hindi
राष्ट्रीय महिला आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में एक महिला की हत्या के बाद शव के 30 से ज्यादा टुकड़े करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग ने राज्य पुलिस को इसमें शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का आदेश दिया। दरअसल, मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला की हत्या के बाद उसके शव को 30 टुकड़े कर दिए गए थे। इन टुकड़ों को फ्रिज में छिपाकर रखा गया था। 
विज्ञापन


महिला आयोग ने कहा, "बंगलूरू में एक महिला की हत्या के बाद उसके शव के 30 टुकड़े किए गए। आयोग पुलिस को इस मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इस मामले की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करें। तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, "मुख्य आरोपी को पहचान लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। वह एक बाहर वाला है। हम अब ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं, क्योंकि इससे आरोपी को मदद मिल सकती है।"


क्या है पूरा मामला
 मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला एक मॉल में काम करती थी। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। महिला का घर कई दिनों से बंद है और उसे किसी ने देखा नहीं है। इस पर पुलिस ने महिला के घर पहुंच कर जांच की तो उसकी हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब महिला के घर में फ्रिज खोलकर देखा तो शव के टुकड़ों को देखकर होश उड़ गए। उन्होंने शव के 30 से अधिक टुकड़े बरामद किए। पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय महिला की हत्या कुछ दिन पहले की गई होगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed