{"_id":"5f6157798ebc3e9aee7ea850","slug":"ncst-serious-on-tribals-getting-corona-infected-sought-report-from-odisha-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासियों के संक्रमित होने पर एनसीएसटी गंभीर, ओडिशा सरकार से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आदिवासियों के संक्रमित होने पर एनसीएसटी गंभीर, ओडिशा सरकार से मांगी रिपोर्ट
Wed, 16 Sep 2020 05:38 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 16 Sep 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने ओडिशा सरकार से दो प्रमुख आदिवासी समुदायों के छह लोगों के कोरोना संक्रमित होने पर रिपोर्ट तलब की है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अगस्त के अंत में बोंडा जनजाति के एक और दिदायी जनजाति के पांच सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
आयोग ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और ओडिशा के मुख्य सचिव तथ्यात्मक और कार्रवाई रिपोर्ट 25 सितंबर तक पेश करें। बोंडा और दिदायी के अलावा ओडिशा में ऐसे और 11 विशेष संवेदनशील आदिवासी समूह (पीवीटीजी) हैं जिनकी आबादी घट रही है या स्थिर है, साक्षरता दर कम है और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं।
इससे पहले आयोग अंडमान निकोबार में ग्रेट अंडमानीज जनजाति के 10 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर प्रशासन से रिपोर्ट तलब कर चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, 10 में से नौ आदिवासी स्वस्थ हो गए हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। ग्रेट अंडमानीज जनजाति के केवल 59 सदस्य जीवित हैं।