फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ncrp reports says the highest rate of cancer expansion in Aizawl district

कैंसर रोग का गढ़ है आइजोल जिला, हर पांच में से एक महिला पीड़ित

Fri, 21 Aug 2020 08:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
ncrp reports says the highest rate of cancer expansion in Aizawl district
सांकेतिक तस्वीर

देश में 2012 से 2016 के बीच पुरुषों में कैंसर की उम्र समायोजित विस्तार दर मिजोरम के आइजोल जिले में सबसे अधिक रही। राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) 2012-2016 की रिपोर्ट के मुताबिक आइजोल में प्रति एक लाख आबादी में 269.4 की दर से पुरुषों में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आए।


loader

महिलाओं की बात करें तो, अरुणाचल प्रदेश के पपुमपारे जिले में प्रति लाख जनसंख्या में 219.8 की दर से महिलाओं में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आए, जबकि 214.1 कैंसर के मामलों के साथ आइजोल महिलाओं में कैंसर के मामले दूसरे नंबर पर है।


आइजोल के बाद मेघालय के पूर्वी खासी हिल जिले में प्रति लाख पर 227.9 और असम के कामरूप (महानगर) में 213 पुरुषों में कैंसर के मामले सामने आए। कैंसर विस्तार दर (कैंसर इंसिडेंस रेट) प्रति एक लाख पर कैंसर के नए मामलों की संख्या होती है जबकि कैंसर की आयु समायोजित विस्तार दर (एज एडजस्टेड कैंसर इंसिडेंस रेट) विभिन्न आयु वर्ग में कैंसर के नए मामलों का आयु समायोजित औसत है।

फेफड़े और पेट का कैंसर सर्वाधिक
अध्ययन के अनुसार, गैर एशियाई देशों के मुकाबले एशिया में आइजोल में महिलाओं में फेफड़े के कैंसर की सर्वाधिक दर है और पुरुषों में पेट का कैंसर सबसे ज्यादा है। मिजोरम में 2012-16 के दौरान कैंसर के 8059 मामले सामने आए।

इनमें से 3736 महिलाएं थी। इनमें से सर्वाधिक 4080 कैंसर के मामले आइजोल में पाए गए। राज्य में 0-74 आयु वर्ग के हर पांच में से एक व्यक्ति में कैंसर होने का खतरा रहता है। आइजोल में हर चार में से एक पुरुष और हर पांच में से एक महिला को कैंसर होने का जोखिम रहता है।

तंबाकू का ज्यादा सेवन जिम्मेदार
तंबाकू के सेवन से संबधित कैंसर के मामले भी पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम) के निदेशक डॉ एरिक जोमाविया ने कहा, मिजोरम में कैंसर के सर्वाधिक मामले के पीछे तंबाकू का अधिक प्रयोग और अव्यवस्थित जीवनशैली जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आइजोल में 500 करोड़ की लागत से कैंसर का एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed