फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Stand On Maratha Quota is Clear, Ajit Pawar After Son Parth Tweets

महाराष्ट्रः मराठा कोटे पर बेटे पार्थ के बाद अजित पवार का बड़ा बयान, कहा- सभी समुदायों को मिले लाभ

Fri, 02 Oct 2020 05:30 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 02 Oct 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
NCP Stand On Maratha Quota is Clear, Ajit Pawar After Son Parth Tweets
Ajit Pawar - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को मराठा कोटे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। वहीं उन्होंने राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मुद्दे पर अपने बेटे के ट्वीट संबंधी सवालों का जवाब नहीं दिया। अजित पवार ने कहा कि नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के पात्र सभी समुदायों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

विज्ञापन

दरअसल बुधवार की रात सिलसिलेवार ट्वीट में उनके बेटे पार्थ पवार ने कहा था कि मराठा कोटा मामले पर हस्तक्षेप के लिए वह उच्चतम न्यायालय में अर्जी देंगे। बेटे पार्थ पवार के ट्वीट के बारे में पूछने पर अजित ने कहा कि मेरी बहन सुप्रिया सुले पहले ही इस बारे में रुख स्पष्ट कर चुकी है और हमने भी स्पष्ट कर दिया है कि यह राकांपा का रुख बिल्कुल भी नहीं है।।
विज्ञापन


पार्थ के ट्वीट पर बार-बार सवाल करने पर अजित ने कहा कि जब भी कोई ट्वीट आता है, हर बार मुझसे सवाल किया जाता है, लेकिन मेरे पास बहुत काम है। राज्य में मेरे ऊपर और भी कई जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग किसी भी विषय पर सोचने और ट्वीट करने के लिए आजाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार बोले- सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेगी सरकार
मराठा आरक्षण पर शरद पवार ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार मराठा आरक्षण के पक्ष में है। सरकार इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत करेगी।

एक मराठा युवक की आत्महत्या को लेकर पार्थ ने किया था ट्वीट
पार्थ पवार ने मराठवाड़ा में बीड जिले के एक मराठा युवक की आत्महत्या को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किया कि वे विवके रहाड़े की दुखद मौत से द्रवित हैं। इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की श्रृंखला शुरू होने से पहले मराठा नेताओं को जगाना होगा। इस संकट को हल करने के लिए राज्य सरकार को भी कदम उठाना चाहिए।

पार्थ ने ट्वीट किया, विवेक ने हमारे मन में जो ज्वाला प्रज्वलित की है, वह पूरी व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर सकती है। एक पूरी पीढ़ी का भविष्य दांव पर है। मेरे पास सुप्रीम कोर्ट का रूख करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए अदालत के समक्ष लंबित मराठा आरक्षण मामले में हस्तक्षेप याचिका दायर करूंगा।


पार्थ ने विवेक की तस्वीर और कथित सुसाईड नोट भी ट्विटर पर साझा किया है। जिसमें लिखा है कि वह राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा के जरिए मेडिकल कालेज में इसलिए सीट सुरक्षित नहीं रखा पया। क्योंकि आरक्षण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed