{"_id":"61e7e435b72e682d4952e09b","slug":"ncp-shiv-sena-will-jointly-fight-goa-polls-ncp-leader-praful-patel-announced-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Elections 2022: गोवा में शिवसेना और एनसीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस से किया किनारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Elections 2022: गोवा में शिवसेना और एनसीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस से किया किनारा
Wed, 19 Jan 2022 03:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 19 Jan 2022 03:43 PM IST
सार
राकांपा और शिवसेना संयुक्त रूप से गोवा चुनाव लड़ेंगे। सभी 40 सीटों पर नहीं, बल्कि पर्याप्त संख्या में। पहली सूची कल जारी हो सकती है, उसके बाद अन्य सूचियां जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
विस्तार
गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना और एनसीपी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिलकर शिवसेना और एनसीपी की सरकार है। हालांकि, गोवा में कांग्रेस ने इन दलों से किनारा कर लिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमने कांग्रेस को संयुक्त रूप से गोवा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह व्यर्थ ही रहा। उन्होंने न तो हां कहा और न ही इनकार किया। राकांपा और शिवसेना संयुक्त रूप से गोवा चुनाव लड़ेंगे। सभी 40 सीटों पर नहीं, बल्कि पर्याप्त संख्या में। पहली सूची कल जारी हो सकती है, उसके बाद अन्य सूचियां जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की
इस बीच कांग्रेस ने गोवा में पांच और उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। दरअसल, राज्य में 14 फरवरी को 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। मतों की गिनती चार अन्य राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर के साथ-साथ 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन
भाजपा विधायक विल्फ्रेड ने इस्तीफा दिया
भाजपा के विधायक विल्फ्रेड ने बुधवार को गोवा विधानसभा की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा किए जाने से पहले विल्फ्रेड ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। वह 2017 में नुवेम विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि, जुलाई 2019 में पार्टी के नौ अन्य विधायकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे।